फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: No trace of leopard even after 24 hours, forest department has installed three cages

Meerut: तेंदुए का 24 घंटे बाद भी नहीं कोई सुराग, वन विभाग ने तीन पिंजरे लगाए, दिखे तो इन नंबर पर करें कॉल

Sun, 03 Mar 2024 12:49 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 03 Mar 2024 12:49 PM IST
सार

मेरठ में कंकरखेड़ा में एक दिन पहले िदखाई दिए तेंदुए का अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है। तेंदुए की आहट से जहां लोग दहशत में हैं वहीं वन  विभाग की टीम व पुलिसकर्मी तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
Meerut: No trace of leopard even after 24 hours, forest department has installed three cages
तैनात पुलिसकर्मी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मेरठ के कंकरखेड़ा में एक दिन पहले कंकरखेडा में घनी आबादी में घुसा तेंदुआ शनिवार को भी वन विभाग की टीम के लिए चुनौती बना रहा। टीम को अभी तक उसके पंजों के निशान के अलावा कोई सुराग नहीं लगा है। टीम लगातार सर्च अभियान चला रही है। तेंदुए को पकड़ने के लिए अब केंकरखेड़ा और कैंट क्षेत्र में तीन पिंजरे लगाए गए हैं।

विज्ञापन


इसके अलावा 12 ट्रैप कैमरों को लगाकर नजर रखी जा रही है, लेकिन शनिवार को तेंदुआ किसी भी कैमरे में नजर नहीं आया। उधर कंकरखेड़ा के लोगों में दहशत है। लोग लाठी डंडे लेकर सड़कों और गलियों में पहरा दे रहे हैं।

विज्ञापन

आर्य नगर में शुक्रवार सुबह शारदा देवी के मकान में लगे सीसीटीवी में तेंदुए की फुटेज सामने आई थी। सूचना के बाद वन विभाग की टीम ने तेंदुए की तलाश की थी, लेकिन तेंदुए का सुराग नहीं लग सका था। शनिवार को भी पूरे दिन तेंदुए की दहशत क्षेत्र में बनी रही। तुलसी कॉलोनी, आर्य नगर व गोविंदपुरी सहित अन्य कॉलोनी में लोगों ने हाथों में डंडा लेकर खुद ही पहरा दिया।

वन विभाग की टीम ने कई घंटे तक क्षेत्र में कांबिंग की। वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए आरवीसी सेंटर व सरधना रोड पर कृषि फार्म हाउस में जाल व पिंजरा लगाया। लेकिन 24 घंटे बाद भी तेंदुए हर नजर से दूर रहा। स्थानीय लोगों के अनुसार तेंदुए ने क्षेत्र के कुत्तों का शिकार भी किया है। आर्य नगर में एक कुत्ते पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है।
 

वन विभाग ने जारी किए नंबर
वन विभाग की ओर से नंबर जारी किए गए हैं। अगर क्षेत्र के लोगों को तेंदुए के संबंध में कोई सूचना प्राप्त होती है तो वह इन नंबरों पर जानकारी दे सकते हैं। लोगों से अपील की गई है कि वह किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और अगर कोई वीडियो या कोई सूचना होती है तो उसे शेयर करें।

-क्षेत्रीय वन अधिकारी- 9634788933
- गुलशन कुमार वन दरोगा- 8630454818
- कमलेश वन्य जीव रक्षक- 9368396336, 9917313608
- धर्मेंद्र ढाका वन्य जीव रक्षक- 9761254040
 
विज्ञापन

युवक पर किया हमला
श्रद्धापुरी निवासी कालू का कैलाशी अस्पताल के पास एक ढाबा है। कालू ने बताया कि शनिवार देर शाम वह ढाबे के पीछे नाले की तरफ लघुशंका करने के लिए गया था। तभी झाड़ियों से निकलकर तेंदुए जैसे एक वन्य जीव ने उस पर हमला किया। बड़ी मुश्किल से वह अपनी जान बचाकर वहां से भागा और तेंदुए के होने का शोर मचाया। शोर सुनकर वहां लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस व लोगों ने तलाश की लेकिन कुछ नहीं मिला।

 क्षेत्र में तेंदुए को पकड़ने के लिए 3 जगहों पर पिंजरे लगाए गए हैं। 12 जगहों पर ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं। लोगों को बताया जा रहा है कि वह ऐसे में क्या करें और क्या न करें। कोई भी सूचना हो तो उसे वन विभाग को देने की अपील लोगों से की गई है। -अंशु चावला , एडीओ वन विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed