फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Loader collides with school bus, nine injured including girl students

Shamli News: स्कूली बस से टकराया लोडर, छात्राओं समेत नौ घायल

Wed, 20 Nov 2024 01:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 20 Nov 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Loader collides with school bus, nine injured including girl students
कांधला सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त गायत्री देवी इंटर कॉलेज की बस । संवाद
कांधला (शामली)। डूंगर गांव के पास भभीसा के गायत्री देवी इंटर कॉलेज की बस में गन्ना उठाने वाले लोडर ने मंगलवार की सुबह टक्कर मार दी, जिससे बस में सवार आठ छात्राएं और चालक घायल हो गए। घायलों को मुजफ्फरनगर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बस में 22 छात्राएं सवार थी।
विज्ञापन




थाना क्षेत्र के गांव सरानवली निवासी लोकेश गांव भभीसा स्थित गायत्री देवी इंटर कॉलेज की बस चलाता हैं। मंगलवार सुबह चालक डूंगर सुन्ना मार्ग से छात्राओं को लेकर कॉलेज के लिए जा रहा था। मार्ग पर गन्नों को उठाने वाला लोडर आ रहा था। जिसकी बस से टक्कर हो गई। हादसे में छात्राओं से भरी बस खाई में पलटने से बची। हादसे के दौरान स्कूल बस चालक लोकेश व कक्षा नौ की छात्रा स्वाति, मीनाक्षी, नेहा, सुमन समेत आठ छात्राएं घायल हो गई। घायलों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। इस दौरान मार्ग पर जाम लग गया।
विज्ञापन


स्कूल प्रशासन और अभिभावकों को मामले की सूचना देकर मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बस को मौके से हटवाकर मार्ग पर लगे जाम को खुलावाया। कॉलेज प्रशासन ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




तो हो सकता था बड़ा हादसा



शामली। छात्राओं का कहना है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस खाई में पलटने से बाल-बाल मची। यदि बस की गति तेज होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed