फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Liquor was being sold at more than print rate, SDM caught

एसडीएम ने ठेके पर प्रिंट रेट से अधिक रेट पर शराब बेचते पकड़ा

Fri, 13 Dec 2019 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
Liquor was being sold at more than print rate, SDM caught
झिंझाना। शराब के ठेकों पर प्रिंट रेट से अधिक कीमत पर शराब बेचने की शिकायतों पर एसडीएम ने दो ठेकों पर छापा मारा। मौके पर शराब की ओवर रेट बिक्री होते हुए पाई गई। एसडीएम ने आबकारी विभाग को दोनों ठेकों पर कार्रवाई के लिए कहा है। मामले की रिपोर्ट डीएम को भेजी जा रही है।
विज्ञापन

एसडीएम ऊन गौरव सिंह ने बताया कि झिंझाना के गाड़ीवाला चौराहे पर बीयर और देशी शराब के ठेके पर प्रिंट रेट से अधिक पर शराब बेचने की सूचनाएं मिल रहीं थी। बृहस्पतिवार रात उन्होंने मौके पर पहुंचकर छापामारी की। एसडीएम के अनुसार उन्होंने दोनों ठेकों पर गुपचुप तरीके से अपने एक कर्मचारी को ग्राहक बनाकर भेजा। देशी शराब के ठेके पर शराब का पव्वा और बीयर के ठेके पर बीयर प्रिंट रेट से अधिक कीमत पर दी। उन्होंने ठेके पर जाकर तुरंत सेल्समैन को दबोच लिया। इसकी वीडियो भी बनाई गई है। एसडीएम ने आबकारी विभाग से इस मामले में दोनों ठेकेदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा है। डीएम को भी मामले की रिपोर्ट भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed