{"_id":"5e84b70a8ebc3e769e487d51","slug":"liquor-smuggling-under-lockdown-shamli-news-mrt47612492","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में भी शराब तस्करी, शामली पुलिस ने नौ पेटी के साथ आरोपी को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में भी शराब तस्करी, शामली पुलिस ने नौ पेटी के साथ आरोपी को दबोचा
Wed, 01 Apr 2020 10:41 PM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 10:41 PM IST
सार
लॉकडाउन में पुलिस ने चेकिंग के दौरान अंग्रेजी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
शामली आर्दशमंडी पुलिस द्वारा पकडा शराब का आरोपी
- फोटो : SHAMLI
विस्तार
उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में पुलिस ने चेकिंग के दौरान अंग्रेजी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से अंग्रेजी शराब की नौ पेटी बरामद की है।
विज्ञापन
आदर्श मंडी थानाध्यक्ष कपिल गौतम ने बताया कि मंगलवार शाम को पुलिस टीम माजरा रोड पर चेकिंग कर रही थी। मुखबिर से सूचना मिली कि किरोड़ी अंडरपास से होकर कार से शराब ले जाई जा रही है। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। उसी दौरान बनत की तरफ से आ रही कार को रोककर तलाशी ली तो उसमें नौ पेटी अंग्रेजी शराब और नौ लीटर रेक्टीफाइड स्प्रिट बरामद हुआ।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी: अवैध शराब की 376 पेटी के साथ दबोचे गए छह तस्कर, माफियाओं के खिलाफ अभियान जारी
विज्ञापन
थानाध्यक्ष ने बताया कि कार और शराब को कब्जे में लेकर आरोपी राजवीर उर्फ ठाकुर निवासी जवाहर नगर कस्बा बनत को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/