फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Liquor caught in Pavati Kalan forest, destroyed

Shamli News: पावटी कलां के जंगल में पकड़ी शराब, नष्ट कराई

Sun, 11 Jun 2023 05:03 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 11 Jun 2023 05:03 PM IST
विज्ञापन
Liquor caught in Pavati Kalan forest, destroyed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। आबकारी विभाग की टीम ने अवैध शराब बनाने की सूचना मिलने पर कई स्थानों पर छापा मारा। उन्होंने पावटी कलां गांव के जंगल से सौ लीटर कच्ची शराब, आठ सौ लीटर लहन को मौके से बरामद करने के बाद नष्ट कर दिया। साथ ही भट्ठी को भी तोड़ दिया। दो तस्करों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया, जिसके बाद पुलिस ने तस्कराें की तलाश शुरू कर दी।
जिला आबकारी अधिकारी केपी सिंह को सूचना मिली थी कि पावटी कलां के जंगल में कच्ची शराब बनाई जा रही है। जिसके बाद उन्होंने शामली आबकारी निरीक्षक अशोक कुमार और कैराना निरीक्षक शैलेंद्र गौतम को छापा मारने के निर्देश दिए। जिसके बाद दोनों निरीक्षक जंगल में पहुंचे और वहां टीम को देखकर शराब बना रहे दो तस्कर मौके से फरार हो गए। टीम ने उनको पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह हाथ नहीं आ सके। जिसके बाद सौ लीटर अवैध कच्ची शराब, आठ सौ लीटर लहन और भट्ठी को मौके पर ही नष्ट किया गया।
विज्ञापन

टीम ने कैराना थाना में दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। सूचना मिलने के बाद टीम कैराना, कंडेला और मालैंडी गांव के जंगल की तरफ दौड़ी, लेकिन वहां कुछ नहीं मिला। उसके बाद टीम ने कैराना-हरियाणा बॉर्डर पर शराब तस्करी रोकने के लिए अभियान चलाया। उन्होंने वहां वाहनों की चेकिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला आबकारी अधिकारी का कहना है कि शराब तस्कराें के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और यहां तस्करी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed