फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Light sunshine in the afternoon was ineffective, no respite from cold

Shamli News: दोपहर में निकली हल्की धूप रही बेअसर, ठंड से नहीं मिली राहत

Mon, 22 Jan 2024 01:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 22 Jan 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
Light sunshine in the afternoon was ineffective, no respite from cold
शामली झिंझाना रोड पर छाया कोहरा
शामली। जिले के मौसम में सुधार नहीं होने से लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल पा रही है। दोपहर में हल्की धूप निकली, जो ठंड के आगे बेअसर रही। पिछले 24 घंटे में दिन के तापमान में बदलाव नहीं आया, लेकिन रात के न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी आई। अधिकतम तापमान 14 और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

मौसम खराब चलने के कारण लोगाें को सर्दी से राहत नहीं मिल रही है। शनिवार को निकली धूप से लोगों को ठंड से राहत मिली थी, लेकिन रविवार को सुबह से ही शीतलहर चलनी शुरू हो गई थी, जिससे मौसम ठंडा बना रहा। लोग गर्म कपड़ों में लिपटे रहे। बच्चे और बुजुर्ग घरों में ही दुबके रहे। सड़कों पर भी लोगाें की आवाजाही कम रही। लोग दुपहिया वाहनों पर लोग गर्म व ऊनी कपड़ों में लिपटकर जाते हुए नजर आए। दोपहर को सूर्यदेव ने दर्शन दिए तो लोगों को लगा कि धूप चटक निकलेगी और ठंड से राहत मिलेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हल्की धूप निकली और बीच-बीच में सूरज बादलों में छिपते और निकलते रहे, जिससे ठंड के आगे धूप बेअसर रही। शाम को तीन बजे के बाद फिर से कोहरा छाने से मौसम में ठिठुरन बन गई। दिन का अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस स्थिर बना रहा जबकि रात के न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी आकर पांच डिग्री सेल्सियस बना रहा। शाम को ठंड बढ़ने पर लोग घर की तरफ जल्दी ही जाते हुए नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed