फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Life is cold, cold

ठंड के तेवर से जीवन अस्त-व्यस्त

Wed, 13 Dec 2017 11:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली Updated Wed, 13 Dec 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
Life is cold, cold
weather - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। तीसरे दिन भी सूर्यदेव के न निकलने से आकाश में बादल छाए रहने मौसम में ठिठुरन बरकार रही। खराब मौसम के चलते दिल्ली - हरिद्वार व दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली कई पैसेंजर ट्रेनें प्रभावित रही है।जिससे सवारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


 पिछले दो दिनो से सूर्यदेव के न निकलने से आकाश में बादल छाए रहने ठिठुुरन बरकरार है। बुधवार को आकाश में बादल छाए जाने के बावजूद दोपहर बाद हलकी सी धूप थोड़ी देर के लिए निकली। लोगों को राहत मिली, बाद में आकाश में बादल छाए जाने के बाद दिन का तापमान 21 डिग्री सेल्सियस व रात का तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।
विज्ञापन


बुधवार की देर रात में आकाश में कोहरा शुरू होगया। कोहरे की चादर छाए जाने से मौसम ठंडा हो गया है। आकाश में बादल छाए रहने से दिल्ली- शामली, सहारनपुर मार्ग पर दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का शामली पहुंचने का समय सुबह 9 बजे है। यह पैसेंजर आधा घंटा लेट शामली पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली से शामली होकर सहारनपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का शामली पहुंचने का समय सुबह 10.50 बजे है, यह पैसेंजर ट्रेन भी आधा घंटा देर से पहुंची। हरिद्वार से शामली होकर दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का शामली पहुंचने का समय 12 बजे का है। यह पैसेंजर ट्रेन शामली दोपहर आधा घंटे बाद 12.30 बजे पहुंची।


दोपहर 12.40 बजे शामली से दिल्ली के लिए रवाना हुई। दिल्ली से हरिद्वार जाने वाली पैैसेंजर ट्रेन का शामली पहुचने का समय 1.30 बजे का है। यह पैसेंजर ट्रेन दो घंटे लेट दिल्ली से चलकर शामली चार बजे पहुंची । उत्तर रेलवे के यातायात निरीक्षक पवन कुमार ने बताया कि खराब मौसम के चलते ट्रेनों का शेडयूल बिगड़ रहा है। बघरा कृषि विज्ञान केंद्र के निदेशक डाक्टर पीके सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को सूर्य निकलने से मौसम में सुधार होने की उम्मीद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed