फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Life has been lost from fog

कोहरे से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त

Wed, 08 Nov 2017 11:13 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली Updated Wed, 08 Nov 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
Life has been lost from fog
शामली में कोहरे में गुजरते वाहन। - फोटो : अमर उजाला
शामली में बादल और कोहरा छाए रहने से तीसरे दिन भी जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। कोहरे के कारण ट्रेनों और रोडवेज एवं प्राइवेट बसों की रफ्तार धीमी रही है। दो से तीन घंटे तक ट्रेनें प्रभावित रही। समय पर ट्रेनें न आने से यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन
बुधवार को भी घना कोहरा छाया रहा। दोपहर बाद हलकी धूप निकलने के बाद लोगों को थोड़ी राहत मिली। शाम के समय पर आकाश में बादल छा जाने के बाद कोहरा शुरू हो गया। दृश्यता कम होने से वाहनों को लाइट जलाकर चलाना पड़ा। बुधवार को अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर कोहरे के कारण रोडवेज बसों और ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित रहा। कई ट्रेनों के लेट होन सेसवारियों को रोडवेज और प्राइवेट बसों का सहारा लेना पड़ा। शामली रेलवे स्टेशन अधीक्षक सुधीर कुमार ने बताया कि सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली जनता एक्सप्रेस का शामली पहुंचने का समय सुबह 7.40 बजे का है। यह एक्सप्रेस ट्रेन शामली 8.47 बजे पहुंची। शामली से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का जाने का समय सुबह 6.30 बजे का निर्धारित हैं। इसका सुबह 7.10 बजे संचालन किया गया। सहारनपुुर से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का शामली पहुंचने का समय सुबह 8.30 बजे है।
विज्ञापन
यह पैसेंजर ट्रेन शामली 10.5 मिनट पर पहुंची। दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का शामली पहुंचने का समय सुबह 9 बजे है। यह पैसेंजर ट्रेन दोपहर 12.50 बजे शामली पहुंची। दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली लाल पैसेंजर ट्रेन का शामली पहुंचने का समय 10.55 बजे का है। यह लाल पैैैसेंजर ट्रेन दोपहर 12 बजे पहुंची। हरिद्वार से दिल्ली जाने वाली पैैसेंजर ट्रेन का शामली पहुंचने का समय दोपहर 12.55 बजे है। दिल्ली से हरिद्वार से जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का समय दोपहर 1.35 का है। यह पैसेंजर ट्रेन शामली शाम छह बजे के बाद पहुंची। दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली पैैसेंजर ट्रेन का शामली पहुंचने का समय शाम का 3.47 बजे है। यह पैसेंजर ट्रेन शाम सात बजे के बाद पहुंची। उधर, बघरा कृषि विज्ञान केंद्र के निदेशक डाक्टर पीके सिंह ने बताया कि कोहरे का कहर फिलहाल दो दिन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed