{"_id":"5fb6ba658ebc3e9b9b455950","slug":"life-character-of-great-men-exemplary-shamli-news-mrt5117084121","type":"story","status":"publish","title_hn":"महापुरुषों का जीवन चरित्र अनुकरणीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महापुरुषों का जीवन चरित्र अनुकरणीय
विज्ञापन
शामली के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में भाऊराव देवरस एवं रानी लक्ष्मीबाई की जयंती मनाते छा?
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महापुरुषों का जीवन चरित्र अनुकरणीय
शामली। शिक्षण संस्थानों में महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रानी लक्ष्मीबाई, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और आरएसएस के शीर्ष कार्यकर्ता भाऊराव देवरस की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
बृहस्पतिवार को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शामली में भाऊराव देवरस, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना, भाऊराव देवरस और रानी लक्ष्मीबाई के चित्र के सम्मुख पुष्पार्चन से हुआ। मुख्य अतिथि आचार्य सोमदत्त आर्य ने भाऊराव देवरस और रानी लक्ष्मीबाई के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए मातृभूमि की वंदना को और उस दिशा में कार्य करने वाले महापुरुषों के जीवन चरित्र को अनुकरणीय बताया।
मुख्य वक्ता आचार्य नीटू कश्यप ने बताया कि भाऊराव देवरस राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शीर्ष कार्यकर्ता थे। उन्होंने उप्र में संघ कार्य को प्रत्येक जनपद में दृढ़ करने का कार्य किया। प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद ने बताया कि रानी लक्ष्मीबाई ने अंग्रेजों के साथ लोहा लेकर अपने अदम्य साहस का परिचय देते हुए अपने अमूल्य बलिदान से प्रत्येक भारतवासी को ऋणी बना दिया। उनका जीवन चरित्र हम सबके लिए प्रेरणादायक है। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य मलूक चंद, मोहर सिंह, पवन कुमार, प्रमोद कुमार, पुष्पेंद्र कुमार, अशोक कुमार, अंकुर कुमार, योगेंद्र सैनी, महेंद्र सिंह, अनिल कुमार, प्रदीप कुमार और अंकित भार्गव आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद और संचालन प्रीतम सिंह प्रीतम ने किया।
विज्ञापन
श्री सत्यनारायण इंटर कॉलेज शामली में महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी झांसी की रानी लक्ष्मीबाई और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती मनाई गई। प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने कहा कि भारत की भूमि वीर महिलाओं से परिपूर्ण रही है। वर्तमान में इंदिरा गांधी और स्वतंत्रता आंदोलन के समय रानी लक्ष्मीबाई ने अपने अद्वितीय कार्यों और पराक्रम से इतिहास में अपना स्थान बनाया है। बालिकाओं को उनसे प्रेरणा लेकर शारीरिक और मानसिक दोनों प्रकार से मजबूत बनाना चाहिए। इस अवसर पर सतीश आत्रेय, घनश्याम शर्मा, अनिल कश्यप, शिव कुमार, रामनाथ, अश्वनी कुमार, अरविंद जैन, महेश नारायण गौड़, घनश्याम वशिष्ठ, अक्षय जिंदल, छवि शर्मा, लक्ष्मी गर्ग, नीतू अग्रवाल, सारिका गर्ग, मनोज शर्मा, सोनिया सिंघल, साकेत निर्वाल, राहुल सिंघल, सचिन संगल, फूल कुमार, अमित ऐरन, मोहित मित्तल, लोकेश वर्मा, गोपाल आदि मौजूद रहे।