फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Letter sought for 23 teachers who got promotion

पदोन्नति पाने वाले 23 शिक्षकों की बीएसए से तलब की पत्रावली

Mon, 05 Jul 2021 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Letter sought for 23 teachers who got promotion
पदोन्नति पाने वाले 23 शिक्षकों की पत्रावली मांगी
विज्ञापन

शामली। बेसिक शिक्षा विभाग में तीन साल पहले नियम विरुद्ध 23 शिक्षकों को कनिष्ठ शिक्षकों को पदोन्नति देने का मामला गहराता जा रहा है। शासन के निर्देश पर बनी संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक और सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक की संयुक्त कमेटी ने इस प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। सहारनपुर स्थित जेडी के मंडल कार्यालय पर बीएसए शामली और शिकायकर्ता के बयान हुए। जांच अधिकारियों ने 12 जुलाई को बीएसए शामली से सभी 23 शिक्षकों की पत्रावली उपलब्ध कराने को कहा है।
2018 में कनिष्ठ 23 शिक्षकों को पदोन्नति देने के मामले में अनियमितता बरते जाने की शिकायत बनत निवासी अनुज राणा ने मंडलायुक्त सहारनपुर से की थी। साथ ही शासन को भी शिकायत भेजी थी। शासन स्तर से सहारनपुर के संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक आरपी सिंह और सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक योगराज सिंह की संयुक्त जांच कमेटी गठित की है। सोमवार को जेडी माध्यमिक के सहारनपुर स्थित मंडल कार्यालय पर इस प्रकरण में सुनवाई के दौरान अपना पक्ष रखने के लिए शिकायतकर्ता अनुज राणा, बीएसए शामली गीता वर्मा समेत संबंधित कई शिक्षक-शिक्षिकाओं को बुलवाया गया था। शिकायतकर्ता अनुज राणा और बीएसए शामली ने मंडल कार्यालय पहुंचकर दोनों जांच अधिकारियों के सामने बयान दर्ज कराते हुए अपना पक्ष रखा। बताया गया है कि बीएसए गीता वर्मा ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि यह प्रकरण उनसे पहले का है। जांच अधिकारियों ने सुनवाई की अगली तिथि 12 जुलाई निर्धारित करते हुए बीएसए को सभी 23 शिक्षकों की पत्रावली उपलब्ध कराने को कहा है। उधर, शिकायतकर्ता अनुज राणा ने बताया कि उन्होंने साक्ष्यों के साथ अपना पक्ष रखा है। साथ ही उन्होंने पदोन्नति का लाभ पाने से वंचित पात्र शिक्षिका इंदू राणा और रेणु चौहान की सर्विस बुक की सत्यापित प्रति उपलब्ध कराई है।
विज्ञापन

मंडलायुक्त के निर्देश पर हुई जांच में निलंबन की हुई संस्तुति
शामली। सहारनपुर मंडल के आयुक्त एवी राजमौलि के निर्देश पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट देवेंद्र सिंह द्वारा चार दिन पहले की गई जांच में वित्त अनियमितता सामने आई थी। इस प्रकरण में लापरवाही बरती जाने का जिम्मेदार ठहराते हुए तत्कालीन जांच अधिकारी ने बीएसए चंद्रशेखर, बीएसए का अतिरिक्त चार्ज देेख रही पूर्व डीआईओएस अनुराधा शर्मा, वर्तमान बीएसए गीता वर्मा और वित्त एवं लेखाधिकारी के निलंबन की संस्तुति की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए कार्यालय शामली में तीन साल पहले 23 शिक्षकों को नियम विरुद्ध पदोन्नति देने के प्रकरण में सुनवाई जेडी माध्यमिक व उनकी एडी बेसिक की संयुक्त जांच कमेटी बनी है। जेडी के कार्यालय में शिकायतकर्ता अनुज राणा व बीएसए शामली और अन्य संबंधित कई लोगों ने अपना पक्ष रखा है। सुनवाई की अगली तिथि 12 जुलाई को सभी 23 शिक्षकों की पत्रावली उपलब्ध कराने के लिए बीएसए शामली से कहा गया है।
- योगराज सिंह, एडी बेसिक सहारनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed