फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Leopard cub attack on laborer

खेत में काम कर रहे मजदूर पर तेंदुए ने किया हमला, घायल

Wed, 24 Aug 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Leopard cub attack on laborer
मजदूर पर तेंदुए के शावक का हमला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के गांव कसेरवा खुर्द के जंगल में खेत में काम कर रहे मजदूर पर तेंदुए के शावक ने हमला कर दिया। हमले में मजदूर घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया है। इस घटना से ग्रामीणों में दहशत है। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की तथा पंजों के निशान की जांच की।
गांव सेवापुर निवासी रणधीर (66) बुधवार सुबह गांव कसेरवा खुर्द निवासी किसान राजबीर सिंह के खेत पर मजदूरी पर ईख बांध रहा था। रणधीर के मुताबिक दोपहर में तेंदुए के साथ दो शावक दिखाई दिए। इनमें से एक शावक ने उसके पैर पर हमला कर दिया। उसने बलकटी से तेंदुए पर वार करके जान बचाई। इसके बाद उसने शोर मचाया तो आसपास खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद दहशत के चलते खेत में काम करने वाले सभी लोग घर चले गए।
विज्ञापन

परिजन घायल मजदूर को लेकर सीएचसी पहुंचे। पैर में दांतों से काटने के चार निशान थे। जिनसे खून निकल रहा था। चिकित्सकों ने उपचार के बाद मजदूर को घर भेज दिया। उधर, सूचना पाकर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तथा जंगल में पहुंचकर छानबीन की। टीम ने तेंदुए के पैरों के निशान की जांच की। उधर, घायल रणधीर ने बताया कि करीब 15 दिन पहले भी जंगल में तेंदुए के देखे जाने की चर्चा थी। इसके बाद से वह अपने बचाव के लिए खेत में बलकटी लेकर जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed