{"_id":"5e0a45128ebc3e87a91f40bc","slug":"lekhpal-met-dm-demand-to-end-action-shamli-news-mrt4613109128","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम से मिले लेखपाल, कार्रवाई समाप्त करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम से मिले लेखपाल, कार्रवाई समाप्त करने की मांग
विज्ञापन
शामली कलक्ट्रेट में डीएम से मिलने के बाद जानकारी देते लेखपाल।
- फोटो : SHAMLI
शामली। सोमवार को जिले के लेखपालों का एक प्रतिनिधि मंडल ने कलक्ट्रेट में डीएम से मिला। उन्होंने निलंबन, बर्खास्तगी, एफआईआर, ब्रेक इन सर्विस आदि दंडात्मक कार्रवाई समाप्त करने की मांग की है। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के जिला अध्यक्ष ओमपाल सिंह, जिला सचिव लोकेश कुमार ने बताया कि डीएम अखिलेेश सिंह ने लेखपालों के विरुद्ध की गई कार्रवाई समाप्त करने का आश्वासन दिया है। आठ सूत्री मांगों को लेकर शासन ने दो जनवरी को लेखपाल संघ के प्रांतीय पदाधिकारियों को बुलाया है।
अग्रिम आदेश तक बंद रहेंगे ईंट भट्ठे
शामली। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले के सभी ईट भट्ठे आगामी आदेश तक बंद रहेंगे। एडीएम अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि माननीय न्यायालय के पारित आदेश के तहत 18 दिसंबर के क्रम में समस्त ईट भट्टों के स्वामी और पार्टनर को अपने-अपने ईंट भट्टा संचालन की समस्त प्रक्रिया अग्रिम आदेशों तक पूर्णत: बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। न्यायालय के आदेश का पालन न करने वाले ईट भट्ठा स्वामियों के विरुद्ध एक पक्षीय कार्रवाई करते हुए नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जिसके लिए वह स्वयं उत्तरदायी होंगे।
आयोग की उपाध्यक्ष एक जनवरी को आएगी
शामली। जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रसून राय ने बताया कि राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह 01 जनवरी को पूर्वाह्न 11.00 बजे कलक्ट्रेट सभाकक्ष में महिला उत्पीड़न की रोकथाम व पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने के उद्देश्य से जनसुनवाई करेगी।