{"_id":"6266e97b0036a22c9d50ddcf","slug":"leave-selfishness-and-monitor-the-officers-to-the-lower-level-dr-somendra-tomar-shamli-news-mrt5860390121","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वार्थ छोड़कर निचले स्तर तक निगरानी करें विद्युत अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वार्थ छोड़कर निचले स्तर तक निगरानी करें विद्युत अधिकारी
विज्ञापन
शामली कलक्ट्रेट सभागार में विद्युत विभाग के अधिकारियों की बैठक लेते ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमें
- फोटो : SHAMLI
स्वार्थ छोड़कर निचले स्तर तक निगरानी करें अधिकारी : डा.सोमेंद्र तोमर
शामली। ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने कहा है कि अधिकारियों को अपना स्वार्थ छोड़ना होगा और निचले स्तर पर भी निगरानी करनी होगी। संविदा कर्मियों पर सारी जिम्मेदारी न छोड़ी जाए। उपभोक्ताओं की समस्याओं का प्राथमिकता पर निराकरण हो। विद्युत व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए अधिकारियों को अपनी कार्यशैली में सुधार करते हुए ईमानदारी पर आना पड़ेगा।
डॉ. सोमेंद्र तोमर सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में विद्युत निगम के अधिकारियों के साथ बैठक कर कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल में इतनी शिकायतें प्राप्त नहीं हुई हैं, जितनी पिछले 10 दिन में मिली हैं। अधिकारियों को अपने कर्तव्य का पालन और व्यवहार में सुधार कर मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप कार्य करना है। जनता की भावनाओं पर खरा उतरना है और ऊर्जा निगम को आगे बढ़ाना है। अधिकारियों को हिदायत दी कि ऐसा काम न करें जिससे विभाग की छवि खराब हो। उन्होंने कहा कि पुराना समय चला गया है। 2017 के बाद बहुत कुछ बदला है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों से संपर्क कर विद्युत व्यवस्था से संबंधित समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता से करें।
राज्य मंत्री ने 100 दिन की कार्य योजना की समीक्षा करते हुए इसके सफल क्रियान्वयन के निर्देश दिए। राज्यमंत्री ने बैठक के दौरान वैकल्पिक ऊर्जा विभाग (नेडा) को निर्देश दिए कि किसानों को सोलर कृषि उपकरण उपलब्ध कराएं। पवन ऊर्जा विकास के लिए यमुना नहर पर परियोजनाएं प्रस्तुत करें।
विज्ञापन
बैठक में एमएलसी विरेंद्र सिंह ने विभागीय अधिकारियों से कहा गया कि छोटी-छोटी कमियों को दूर करते हुए विद्युत से संबंधित समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण हो। बैठक में अधीक्षण अभियंता राम कुमार, अधिशासी अभियंता प्रथम राजपाल रवि वंशी, द्वितीय ब्रह्मपाल, तृतीय उदय प्रताप आदि मौजूद रहे।
ऊर्जा बचत का सबसे अच्छा माध्यम जागरूकता
जलालाबाद। प्रदेश के ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर का गंदेवडा संगम मार्ग पर स्वागत किया गया। ऊर्जा राज्य मंत्री ने बताया कि 100 दिन के कार्यों को लक्ष्य मानकर कार्य किया जा रहा ऊर्जा बचत से राष्ट्र की बचत होती है। ऊर्जा बचत का सबसे अच्छा माध्यम जागरूकता है। ऊर्जा निगम के अधिकारियों को ऊर्जा बचत के लिए जागरूकता अभियान चलाकर उपभोक्ताओं को जागरूक करना चाहिए। सौर ऊर्जा के प्रयोग से ऊर्जा की काफी बचत होती है।
ऊर्जा राज्यमंत्री का स्वागत
गढ़ीपुख्ता। ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर का गांव हथछोया में भाजपा नेता अभय तोमर के आवास पहुंचने पर ढोल, नगाड़ों से स्वागत किया गया। सोमेंद्र तोमर ने कहा कि लोगों की सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। कार्यक्रम में एमएलसी विरेंद्र सिंह, हरबीर मलिक, पवन तरार, ब्लॉक प्रमुख जयदेव मलिक, रामपाल सिंह सत्येंद्र चौधरी विकास पिंडौरा, सुधीर मुंडेट आदि मौजूद रहे।
उद्यमियों की हर समस्या का होगा समाधान
शामली। इंडस्ट्रियल एस्टेट मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन की ओर से ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर का इंडस्ट्रियल एरिया कैरियर व्हील्स फैक्टरी में शॉल ओढ़ाकर व पगड़ी पहनाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर राज्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार उद्यमियों के विकास के लिए हमेशा तैयार रही है। उद्यमियों के विकास होने से हजारों लोगों को रोजगार मिलता है, अधिकारियों को निर्देशित किया है कि उद्यमियों की समस्याओं का तत्परता से निदान होना चाहिए। 24 घंटे बिजली देना ही उद्देश्य है। एमएलसी विरेंद्र सिंह ने कहा कि अधिकारी अब अपना आलस्य छोड़ दें और उद्यमियों को आ रही परेशानियों को तुरंत हल करें। इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष अंकित गोयल ने कहा कि योगी आदित्यनाथ की सरकार में उद्यमी बिना किसी डर के कार्य कर रहे हैं। इस बार पश्चिम के ऊर्जा मंत्री बनने से यहां बिजली की समस्या खत्म हो जाएगी। उद्योगों से संबंधित समस्याओं का एक ज्ञापन राज्यमंत्री को सौंपा।
इस अवसर पर साइमा के अध्यक्ष अंकित गोयल, संरक्षक आलोक जैन, अशोक बंसल, आशीष जैन, आयुष बंसल, आशीष अग्रवाल, कमल गोयल, प्रवीण गोयल, सुधाकर आर्य, अपूर्व जैन, अमित जैन, वरुण जैन, मयंक जैन, रोहित गर्ग, सचिन गर्ग आदि मौजूद रहे।