{"_id":"654be5099918d5b8750a3d36","slug":"lawyers-demonstrated-demanding-high-court-bench-shamli-news-c-26-1-sal1002-11728-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर वकीलों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर वकीलों ने किया प्रदर्शन
Thu, 09 Nov 2023 01:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Thu, 09 Nov 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
कैराना तहसील में सांकेतिक धरना देते अधिवक्ता-संवाद
शामली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर वकीलों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। बाद में प्रधानमंत्री के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा। इस दौरान वकीलों ने नारेबाजी भी की।
ज्ञापन में वकीलों ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना को लेकर 60 सालों से आंदोलन चला आ रहा है, लेकिन आज तक पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना नहीं हो पाई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जनसंख्या को न्याय पाने के लिए इलाहाबाद व लखनऊ 800 किमी की दूरी तय करके जाना पड़ता है। लोगों को सुलभ और सस्ता न्याय दिलाने के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना होना जरूरी है। प्रधानमंत्री से जल्द से जल्द मांग को पूरा कराने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विजेंद्र सिंह, महासचिव सतेंद्र कुमार शर्मा, संजय शर्मा, राजपाल पंवार, राहुल मलिक, मुकेश गर्ग, दिलशाद सैफी, विवेक कुमार, प्रवीण कुमार, संजय शर्मा, सत्यप्रकाश शर्मा, दीपक कौशिक, रत्न सिंह, मणीकांत आदि शामिल रहे।
कैराना में पश्चिमी उप्र में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को लेकर तहसील में अधिवक्ताओं ने सांकेतिक धरना दिया। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी करते हुए ई-फाइलिंग सुविधा का भी विरोध किया। साथ ही, सरकार से बेंच की मांग की। बुधवार को बार एसोसिएशन कैराना के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद व महासचिव आलोक चौहान के नेतृत्व में दर्जनों अधिवक्ता कचहरी से नारेबाजी करते हुए तहसील मुख्यालय पर पहुंचे।