फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Launch of three-day fair and exhibition

तीन दिवसीय मेले और प्रदर्शनी का शुभारंभ

Wed, 12 Jul 2017 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शामली
अमर उजाला ब्यूरो,शामली Updated Wed, 12 Jul 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
Launch of three-day fair and exhibition
exhibition - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
थानाभवन। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी पर क्षेत्र पंचायत कार्यालय पर तीन दिवसीय मेले और प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। जिसका उद्घाटन डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन


डीएम ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं को जन जन तक आसानी से पहुंचाया जा सकता है और उसका लाभ पात्र लोगों मिल सकता है।
विज्ञापन


इससे जनता जागरूक होगी। उन्होंने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय का सपना अंत्योदय था। इसलिए सभी योजनाओं का लाभ ग्रामीण क्षेत्र के अंतिम पात्र ग्रामीणों और निर्धन लोगों तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में अभी भी अधिकतर स्थानों पर पुरानी पद्धति से खेती की जा रही है। जबकि नए नए बीज व खाद, कीटनाशक दवाइयां आ गई हैं। जिसके प्रयोग से कम लागत ज्यादा उपज हो सकती है। 


मुख्य विकास अधिकारी रेणू तिवार, जिला विकास अधिकारी बलराम कुमार ने भी लोगों को जागरूक कर विचार रखे। सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर रमेश चंद्रा, क्षेत्र पंचायत अधिकारी डॉक्टर पंकज कुमार के साथ साथ ग्राम सचिव मौजूद रहे। भारी वर्षा के बावजूद कार्यक्रम में उपस्थिति देख जिलाधिकारी ने बीडीओ को बधाई दी।जिलाधिकारी ने मेले में महिला समूह द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों को निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed