फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Last time BJP won Banat seat by 52 votes, will lotus bloom again

Shamli News: पिछली बार बनत सीट 52 वोट से जीती थी भाजपा, क्या फिर खिलेगा कमल

Mon, 24 Apr 2023 12:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Apr 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Last time BJP won Banat seat by 52 votes, will lotus bloom again
- 10 निकायों में भाजपा ने उतारे थे आठ प्रत्याशी
विज्ञापन

शामली। भाजपा ने निकाय चुनाव में ज्यादा से ज्यादा सीटों पर कमल खिलाने का रोडमैप तैयार किया है। पार्टी के कद्दावर नेता अन्य राजनीतिक दलों से पहले चुनावी मैदान में उतर चुके हैं। पिछले चुनाव में भाजपा ने बनत सीट पर महज 52 वोटों से जीत दर्ज की थी। मुख्यमंत्री योगी की पहली बार निकाय चुनाव में जिले में आ रहे हैं। अब देखना है कि भाजपा इस चुनाव में कितनी बढ़त बना पाती है।
पिछले निकाय चुनाव में भाजपा ने जिले के 10 निकाय में से 8 पर अपने प्रत्याशी उतारे थे। गढ़ीपुख्ता और कैराना में भाजपा को कोई प्रत्याशी नहीं था। चुनाव में भाजपा सिर्फ बनत नगर पंचायत सीट मामूली अंतर से जीत पाई थी। यहां से राजीव 52 वोट से विजयी हुए थे। अन्य सात सीटों पर भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था। शामली और कांधला नगर पालिका के साथ ही एलम, ऊन नगर पंचायत में भाजपा के प्रत्याशी दूसरे नंबर पर रहे थे। जबकि जलालाबाद, झिंझाना और थानाभवन नगर पंचायत में भाजपा प्रत्याशी तीसरे नंबर पर रहे थे।
विज्ञापन

बसपा ने पिछले चुनाव में तीन सीट जीती थी। जिसमें कांधला, जलालाबाद और ऊन नगर पंचायत शामिल हैं। जबकि छह सीटों पर निर्दलीय जीते थे। इस निकाय चुनाव में भाजपा के टिकट को लेकर लगभग सभी सीटों पर काफी जद्दोजहद सामने आई है। कांधला में टिकट न मिलने पर सभासद दीपक सैनी ने जहर खाकर अपनी जान तक दे दी। टिकट न मिलने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में नाराजगी भी देखी गई है। इस बार सभी निकायों के अध्यक्ष पद पर भाजपा के प्रत्याशी उतरे हैं। ऐसे में भाजपा के लिए इस बार भी यह चुनाव मुश्किल दिखाई दे रहा है। पार्टी का प्रदर्शन पिछले चुनाव से कितना बेहतर होगा, यह तो मतगणना के बाद ही स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed