फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   last date of ispired award extend

इंस्पायर अवार्ड आवेदन की तारीख एक माह बढ़ी

Wed, 31 Jul 2019 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
last date of ispired award extend
मुजफ्फरनगर। इंस्पायर अवार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि एक माह बढ़ा दी गई है। अब एक माह तक वेबपोर्टल पर आवेदन किए जा सकेंगे।
विज्ञापन

इंस्पायर अवार्ड-मानक योजना के तहत विद्यालयों का पंजीकरण एवं छात्र नामांकन 31 जुलाई होना था, लेकिन शासन ने इसकी अतिथि एक माह के लिए बढ़ा दी है। अब 31 अगस्त तक आवेदन किए जा सकेंगे। डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने बताया कि योजना के अंतर्गत वर्ष 2019-20 में विद्यालयों को ऑनलाइन नामांकन हेतु वेबपोर्टल एक अप्रैल से खुला है। 31 अगस्त के बाद पोर्टल बंद हो जाएगा। उन्होंने सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को छात्रों का पंजीकरण कर उनके मॉडल/प्रोजेक्ट बनाने के लिए तैयारी करने केे निर्देश दिए हैं। इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के तहत 10,000 रुपये प्रोत्साहन राशि मिलती है। पिछले साल से ही इस धनराशि में बढ़ोतरी की गई है। इससे पहले पांच हजार रुपये दिए जाते थे। इस पुरस्कार के लिए कक्षा छह से दसवीं कक्षा तक के छात्र-छात्राएं नामांकन करा सकते हैं। विज्ञान एवं तकनीक पर आधारित प्रोजेक्ट स्कूल स्तर पर तैयार किए जाते हैं। इसके बाद ब्लॉक, जिला और फिर प्रदेश स्तर पर प्रदर्शनी लगती है। अच्छे प्रोजेक्ट को राष्ट्रीय स्तर पर भेजा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed