फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Last date for admission in ITI 30 October

आईटीआई में प्रवेश की अंतिम तिथि 30 अक्तूबर

Sat, 22 Oct 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Last date for admission in ITI 30 October
आईटीआई में प्रवेश की अंतिम तिथि 30 अक्तूबर
विज्ञापन

शामली। राजकीय व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश की तिथि बढ़ा दी गई है।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कैराना के नोडल प्रधानाचार्य जहीर आलम ने बताया कि प्रदेश के राजकीय व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में अगस्त 2022 से प्रारंभ होने वाले प्रशिक्षण सत्र के लिए निर्धारित प्रवेश प्रक्रिया 2022 के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि 30 अक्तूबर 2022 तक निर्धारित की गई है। चतुर्थ चरण में वॉक-इन सिद्धांत से प्रवेश होंगे। जिसमें राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में पंजीकरण की तिथि 28 अक्तूबर 2022 व 29 अक्तूबर 2022 और प्रवेश की अंतिम तिथि 30 अक्तूबर 2022 निर्धारित की गई है।
निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में पंजीकरण की तिथि 29 अक्तूबर 2022 तक तथा प्रवेश की अंतिम तिथि 30 अक्तूबर 2022 निर्धारित की गई है। पूर्व पंजीकृत तथा नवीन आवेदनकर्ता निर्धारित तिथि तक अपने समस्त मूल प्रमाण पत्रों, अंक पत्रों व उनकी एक-एक प्रमाणित प्रति तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ संबंधित राजकीय/निजी संस्थान के प्रधानाचार्य से संपर्क करके संस्थान में उपलब्ध रिक्त सीटों पर अपना प्रवेश ले लें। 30 अक्तूबर 2022 के बाद किसी भी दशा में प्रवेश नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन

- नवोदय विद्यालय में आवेदन जमा करने की तिथि बढ़ाई
शामली। जवाहर नवोदय विद्यालय शामली के प्राचार्य किरन प्रकाश ने बताया कि सत्र 2023-24 के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय में पार्श्व प्रवेश परीक्षा के माध्यम से कक्षा-9 में प्रवेश के लिए ुऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 25 अक्तूबर 2022 तक बढ़ा दी गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार www.navodaya.gov.in Øæ nvsadmissionclassnine.in वेबसाइट पर जाकर निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed