{"_id":"66e3491220fa924d5602e204","slug":"last-chanceadmissions-will-be-taken-on-777-seats-of-iti-in-the-fourth-phase-shamli-news-c-26-1-sal1002-128045-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: अंतिम मौका.. चौथे चरण में आईटीआई की 777 सीटों पर लिए जाएंगे दाखिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: अंतिम मौका.. चौथे चरण में आईटीआई की 777 सीटों पर लिए जाएंगे दाखिले
Fri, 13 Sep 2024 01:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 13 Sep 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
शामली। राजकीय आईटीआई में रिक्त 777 सीटों पर प्रवेश के लिए अंतिम व चौथे चरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 15 सितंबर तक आवेदन मांगे गए हैं। इसमें वे विद्यार्थी भी शामिल हो सकते हैं, जिन्होंने पूर्व में प्रवेश के लिए पंजीकरण नहीं कराया था।
बृहस्पतिवार को राजकीय आईटीआई कैराना के प्रधानाचार्य ऋषिपाल सिंह ने बताया कि सत्र 2024 के तृतीय चरण चयन सूची से प्रवेश की प्रक्रिया पूरी हो गई है। इसके बाद रिक्त सीटों के सापेक्ष पहल से पंजीकृत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के विद्यार्थियों से नए विकल्प पंजीकृत कराने व राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के लिए नवीन आवेदनकर्ता से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन परिषद की वेबसाइट पर करना होगा। जिन अभ्यर्थियों का प्रथम, द्वितीय व तृतीय चरण में चयन नहीं हो पाया था और प्रवेश से वंचित रह गए हैं। वह सभी वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण संख्या एवं जन्म तिथि प्रविष्ट कर आवेदन पत्र में जिला स्तर पर प्रवेश के लिए इच्छित संस्थान तथा रिक्त व्यवसायों का विकल्प, उप वर्ग व नए ग्रुप को पुन: पंजीकृत कराएं। पुनरीक्षित विकल्प पंजीकृत न कराने पर विद्यार्थियों की ओर से मूल आवेदन में प्रस्तुत विकल्प के अनुसार चौथे चरण की सीट आंवटन प्रक्रिया में शामिल कर लिया जाएगा। इसको लेकर प्रक्रिया चल रही है।
यह रहेगा प्रवेश पंजीकरण शुल्क
सामान्य वर्ग व पिछड़ा वर्ग के लिए 250 रुपये शुल्क लिया जाएगा। वहीं अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के लिए 150 रुपये शुल्क लिया जाएगा।
-किस राजकीय कॉलेज में कितनी खाली सीटें
-राजकीय आईटीआई कैराना 314
-राजकीय आईटीआई लिसाढ़ 285
-राजकीय आईटीआई थानाभवन 178