{"_id":"5ee66c668ebc3e42df17f60a","slug":"landlord-s-close-detained-for-questioning-shamli-news-mrt4864475105","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान मालिक के करीबी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान मालिक के करीबी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना (शामली)। दो अज्ञात युवतियों की हत्या के मामले में पुलिस की नजर आर्यपुरी बंजारा बस्ती के संदिग्ध मकान पर टिकी है। जिसका मालिक परिवार सहित फरार हैं। पुलिस ने मकान के मालिक के करीबी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
20 मई की शाम जगनपुर के जंगल में श्यामलाल के ईख के खेत में दो अज्ञात युवतियों के शव मिले थे। शव मिलने के दो दिन बाद डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल ने मौके पर पहुंचकर हत्याकांड के जल्द खुलासे के निर्देश दिए थे। एसपी विनीत जायसवाल ने हत्याकांड के खुलासे के लिए चार टीमें लगाई थी। सर्विलांस के बाद पुलिस की नजर आर्यपुरी बंजारा बस्ती के एक मकान पर आकर टिक गई थी। मकान मालिक के परिवार सहित फरार होने के बाद मेरठ व शामली से आयी फोरेंसिक टीम ने मकान के अंदर से खून के धब्बे व अन्य संदिग्ध सामान जब्त करके हरियाणा के रेवाड़ी प्रयोगशाला में करीब 20 सैंपल भेजे थे। जिनकी रिपोर्ट एक-दो दिन में आने की संभावना है। पुलिस मकान के मालिक की तलाश में दिन रात दबिश दे रही है। बताया गया है कि पुलिस ने मकान के मालिक के एक करीबी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।