फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Lala Lajpat Rai had awakened the light of freedom

लाला लाजपतराय ने जगाई थी आजादी की अलख

Sat, 29 Jan 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Lala Lajpat Rai had awakened the light of freedom
लाला लाजपतराय ने जगाई थी आजादी की अलख
विज्ञापन

शामली। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शामली में लाला लाजपतराय जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि ब्रिटिश हुकूमत के विरुद्ध उनका संघर्ष सदैव स्मरणीय रहेगा।
शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना और महान स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपतराय के चित्र के सम्मुख पुष्पार्चन से हुआ। मुख्य वक्ता आचार्य मधुबन शर्मा ने कहा कि लाला लाजपतराय महान स्वतंत्रता सेनानी थे। उन्होंने अपना सर्वस्व न्योछावर कर भारतीय जनमानस में आजादी की अलख जगाई।
विज्ञापन

उप प्रधानाचार्य मलूक चंद ने बताया कि लाला लाजपतराय देशभर में पंजाब केसरी के नाम से विख्यात थे। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में गरम दल के तीन प्रमुख नेताओं में लाला लाजपतराय का मुख्य स्थान था। साइमन कमीशन के देशव्यापी विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया। उनका संघर्ष हम सभी के लिए अनुकरणीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर आचार्य मोहर सिंह, अरविंद कुमार, नीटू, मधुबन शर्मा, पवन, अशोक सोम, पुष्पेंद्र शर्मा, प्रदीप कुमार, अंकित भार्गव, विजय त्यागी, अक्षय पुंडीर, वसीम खान, नितिन, योगेंद्र सैनी, सुखदेव सैनी, महेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed