{"_id":"6740d1b441608065ba0e1b74","slug":"laborer-dies-under-suspicious-circumstances-suspicion-of-murder-shamli-news-c-26-1-sal1002-132219-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या की आशंका
Sat, 23 Nov 2024 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 23 Nov 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
बाबरी (शामली)। बाबरी के युवक की पंजाब के होशियारपुर में बृहस्पतिवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव नलकूप पर पेड़ पर लटका मिला। मरने से पूर्व उसने अपने दोस्तों से वीडियो काॅल पर भी बात की थी। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
बाबरी निवासी 22 वर्षीय कैफ होशियारपुर में वैल्डिंग का कार्य करता था।। कैफ अपने चचेरे भाई आफान के साथ एक सप्ताह पूर्व ही घर से गया था। बृहस्पतिवार की रात कैफ के मोबाइल फोन से उसके घर काल कर किसी अज्ञात ने सूचना दी कि उसका शव होशियारपुर में पेड़ पर लटका हुआ है। सूचना पाते ही परिजन होशियारपुर पहुंचे। परिजनों ने हत्या की भी आशंका जताई है। आरोप है कि किसी ने बुलाकर कैफ की हत्या की है। मामले की निष्पक्ष जांच की भी मांग की।
मृतक परिवार के सदस्य आफान ने बताया कि कैफ ने बृहस्पतिवार को ही मां के खाते में दोपहर के समय एक हजार रुपये भिजवाए थे। साथ ही अपने दोस्तों से भी वीडियो कॉल पर बात की थी। कहा था कि वह जल्द ही लौट आएगा।