{"_id":"5e80d4288ebc3e768e089f92","slug":"kuttu-s-pakodi-khani-worsens-mother-son-s-condition-shamli-news-mrt475781598","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुट्टू की पकोड़ी खानी से मां-बेटे की हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुट्टू की पकोड़ी खानी से मां-बेटे की हालत बिगड़ी
विज्ञापन

शामली। नवरात्र में कुट्टू की पकोड़ी खाने के बाद मां-बेटे की हालत बिगड़ गई। उल्टी होने पर उन्हें रात में सीएचसी में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद दोनों की हालत में सुुुधार आया है। चिकित्सकों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
शहर के मोहल्ला रेलपार निवासी उमा (53) और उसका बेटा शशि (25) ने नवरात्र व्रत में शनिवार रात को कुट्टू से बनी पकोड़ी खाई थी। पकोड़ी खाने के बाद दोनों की हालत बिगड़ गई। उन्हें उल्टी और सिर चकराने की शिकायत होने लगी। दोनों की हालत बिगड़ने पर परिजनों में खलबली मच गई। आनन फानन में परिजन दोनों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शामली पहुंचे। चिकित्सकों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कर उपचार शुरू किया। उपचार के बाद दोनों की हालत में सुधार आया। चिकित्सकों का कहना है कि उपचार के बाद दोनों की हालत ठीक और वे खतरे से बाहर है। चिकित्सकों का कहना है कि कुट्टू का आटा पुराना हो सकता है, जिस वजह से उसकी पकोड़ी खाने से दोनों की हालत खराब होने का अंदेशा है। हालांकि शनिवार शाम तक भी सीएचसी में उपचार चल रहा है।