फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Kuber Mahalakshmi Mahayagya was done by law in Agrasen Bhavan

अग्रसेन भवन में विधि विधान से हुआ कुबेर महालक्ष्मी महायज्ञ

Tue, 04 Oct 2022 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Kuber Mahalakshmi Mahayagya was done by law in Agrasen Bhavan
अग्रसेन भवन में विधि विधान से हुआ कुबेर महालक्ष्मी महायज्ञ
विज्ञापन

शामली। महाराजा अग्रसेन भवन हनुमानधाम शामली में श्री कुबेर लक्ष्मी महायज्ञ का आयोजन किया गया। इस दौरान अग्रवाल समाज के लोगों ने पूजा अर्चना की। मंगलवार को हनुमान धाम से शहर के मुख्य मार्गों व बाजारों से भव्य महाराजा अग्रसेन शोभायात्रा धूमधाम से निकाली जाएगी।
अखिल भारतीय अग्रवाल समाज शामली के तत्वावधान में अग्रसेन भवन में सुबह आठ बजे श्री कुबेर लक्ष्मी महायज्ञ का आयोजन किया गया। मुख्य यजमान पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल व मीनू संगल रहे। पंडित प्रेम किशोर कोठारी ने विधि विधान से 2100 श्री कुबेर लक्ष्मी यंत्र का शुद्धिकरण, पूजन व महायज्ञ संपन्न कराया। इस दौरान पंडित सर्वेश कोठारी, अनुराग शास्त्री, देवेंद्र द्वारा ने यज्ञ पूजन में सहयोगी रहे। संस्था के अध्यक्ष विशाल गुप्ता ने बताया मंगलवार को सुबह नौ बजे यज्ञ की पूर्णाहुति और तिलक समारोह होगा। इसके बाद दोपहर 12 बजे अग्रसेन भवन हनुमानधाम से भव्य महाराज अग्रसेन शोभायात्रा शुरू होगी। शोभायात्रा में प्रसिद्ध बैंड बाजे, ढोल नगाड़ा, झांकियों, अठारह घोड़ों पर सवार महाराज अग्रसेन के वंशज गोत्र के रूप में छोटे बच्चे रहेंगे।
विज्ञापन

शोभायात्रा हनुमान रोड, वीवी इंटर कॉलेज रोड, फव्वारा चौक, कबाड़ी बाजार, बड़ा बाजार, गांधी चौक, शिव मूर्ति, रेलवे रोड, तालाब रोड होते हुए शाम सात बजे अग्रसेन पार्क पर पहुंचेगी और महाआरती के साथ समापन होगा। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक संजय अग्रवाल, सचिव नरेंद्र मंगल, कोषाध्यक्ष अंकित गुप्ता, समाजसेवी प्रतीक अग्रवाल, विवेक बंसल, चंचल गोयल, संजय ऐरन, सचिन मित्तल, आनंद गर्ग, मनोज गर्ग, संदीप मित्तल, चंचल गोयल, सुरेंद्र बंसल, मोहित मित्तल, अमित, नितिन, ओमप्रकाश बंसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed