{"_id":"5c338b30bdec2257107361b9","slug":"kohre-ne-roki-raftaar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे ने रोकी ट्रेन और बसों की रफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे ने रोकी ट्रेन और बसों की रफ्तार
Mon, 07 Jan 2019 10:54 PM IST
NAVEEN GUPTA
amarujala
amarujala
Published by: NAVEEN GUPTA
Updated Mon, 07 Jan 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
file
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुबह के समय कोहरे रहने के कारण ट्रेन और बसों का संचालन प्रभावित हो रहा है। जिस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा। कोहरे के कारण बाजार भी देर से खुल रहे हैं, जिस कारण कारोबार पर भी प्रभाव पड़ रहा है। इसके अलावा दिन में धूप निकलने से अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। छह किमी ठंडी हवाएं चलने से मौसम ठंडा रहा।
सर्दी कम होने का नाम नहीं लेे रही है। मौसम का मिजाज बार बार बदल रहा है। कभी रात में पाला तो कभी सुबह कोहरा। बादल छाए रहने और धुुंधली धूप होने मौसम में ठिठुरन बरकरार है। रविवार को सुबह हल्की बूंदाबांदी होने से मौसम में ठिठुरन बरकरार रही। सोमवार सुबह कोहरे ने जिले को अपनी आगोश में ले लिया। घना कोहरा होने के कारण सड़कों पर दिखाई देना बंद हो गया। सड़क पर हल्के और भारी वाहनों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। कोहरे के कारण सुबह के समय बच्चों को स्कूल जाना पड़ा। कोहरे के कारण सुबह के समय रोडवेज बस अड्डों और रेलवे स्टेशन पर वीरानगी छाई रही। कोहरा और सर्दी अधिक होने के कारण सवारियां कम निकलीं। रोडवेज बस दूसरे शहरों के लिए देरी से चल पाईं। सुबह दस बजे के बाद कोहरे का असर खत्म होने के बाद बाजार देर से खुले। कम ग्राहकों के आने के कारण बाजार ठंडे पडे़ रहे।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष घनश्यादास गर्ग का कहना है कि सर्दी के मौसम 30 प्रतिशत प्रतिशत मंदी के कारण कारोबार प्रभावित हो रहा है। शामली में शहर में दो करोड़ रुपये का प्रतिदिन का कारोबार होता है। सर्दी में मौसम बिगड़ने से तीस प्रतिशत कारोबार प्रभावित हुआ है। सुबह दस बजे के बाद दिन में धूप निकलने से खुला आसमान के बीच बादल छाए रहे। दिन का तापमान 19 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आठ किमी ठंडी हवाएं चलने से मौसम ठंडा रहा। उधर एआरएम रोडवेज मनोज वाजपेयी का कहना है कि सुबह के समय सर्दी होने से सवारियां कम निकल रही हैं।