फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Know very well the problems of the village, will be removed

बखूबी जानते हैं गांव की समस्याएं, दूर कराई जाएंगी

Thu, 03 Jun 2021 11:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Know very well the problems of the village, will be removed
बखूबी जानते हैं गांव की समस्याएं, दूर कराई जाएंगी
विज्ञापन

शामली, चौसाना। चौसाना के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान पंजाब सिंह दो बार जिला पंचायत सदस्य रहने के बाद इस बार ग्राम प्रधान बने हैं। उन्हें क्षेत्र के साथ ही ग्राम पंचायत की समस्याओं का भी बखूबी अंदाजा है। ग्राम प्रधान कहते हैं कि जिले की बड़ी ग्राम पंचायतों में शामिल चौसाना की समस्याओं को दूर कराने के लिए वह पूरा प्रयास करेंगे।
सरदार पंजाब सिंह बीते दो कार्यकाल में जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं। चौसाना में करीब दस हजार मतदाताओं वाली ग्राम पंचायत है। सरदार पंजाब सिंह की जीत से लोगों को उम्मीद है कि गांव की नालियों की फैली गंदगी को दूर कराने का काम करेंगे। ग्राम प्रधान का कहना है कि गांव में धर्मशाला का निर्माण, लोकनिर्माण विभाग में प्रयास कर बाईपास मार्ग के निर्माण का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से सरकारी इंटर कॉलेज, डिग्री कॉलेज गांव में बनवाने के लिए प्रयास करेंगे। गांव की जलनिकासी की समस्या का समाधान कराना है तथा सीसी सड़कों का निर्माण, पेयजल टैंक पर टेक्नीशियन की तैनाती करानी है। पात्रों को मिलने वाली पेंशन में किसी तरह की गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी। जो भी जिस योजना के लिए पात्र होगा, उसे लाभ दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिचय
नाम : सरदार पंजाब सिंह
कार्य : कृषि
राजनीतिक पृष्ठभूमि
वर्ष 2010 में शामली मुजफ्फरनगर का हिस्सा था। सरदार पंजाब सिंह इस वर्ष जिला पंचायत का चुनाव लड़े और जीते। इसके बाद वर्ष 2015 में दोबारा जिला पंचायत अध्यक्ष बने। इस बार ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ा और 1022 वोटों से जीत हासिल की।

गांव में उच्च शिक्षण संस्थान की जरूरत
करीब 20 हजार की आबादी वाली ग्राम पंचायत चौसाना में सुंदरनगर मजरा शामिल है। गांव की प्रमुख समस्याओं में जलभराव, खस्ताहाल सड़कें, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नहीं होना शामिल है। इसके अलावा खेल मैदान पर अतिक्रमण होने से युवाओं को इसका लाभ नहीं मिलता। इतनी बड़ी आबादी का गांव होने के बावजूद यहां उच्च शिक्षण संस्थान नहीं है। गांव में पथ प्रकाश व्यवस्था नहीं है तथा बाईपास मार्ग की हालत खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed