फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Knife the doctor who went to ask for money back

उधारी के पैसे मांगने गए चिकित्सक को चाकू मार कर घायल किया

Fri, 29 Jul 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Knife the doctor who went to ask for money back
रुपये वापस मांगने गए चिकित्सक को चाकू मारा
विज्ञापन

कैराना। उधार दिए रुपये वापस मांगने गए चिकित्सक को आरोपियों ने चाकू मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से उसे रेफर कर दिया। मामले में अभी तक तहरीर नहीं दी गई है।

कांधला क्षेत्र के गांव खंद्रावली निवासी मोहसिन अकबरपुर सुन्हेटी में करीब तीन साल से क्लीनिक चलाता है। वह बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे गांव में एक व्यक्ति से उधार दिए 16 हजार 500 रुपये मांगने गया। इस दौरान मोहसिन व दूसरे पक्ष में कहासुनी हो गई। इसी दौरान तीन-चार आरोपियों ने मोहसिन से मारपीट की। एक आरोपी ने मोहसिन के सीने पर चाकू से वार किया। जिससे वह लहूलुहान हो गया तथा गली में भागकर जान बचाई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को सीएचसी पहुंचाया। वहां से उसे रेफर कर दिया। मोहसिन के भाई साजिद ने बताया कि गांव में ही उसके भाई मोहसिन के रुपये उधार थे। ग्राम प्रधान के बीच में एक तारीख का रुपये देने का वायदा किया था। आज आरोपी उसके भाई को बुलाकर अपने घर ले गए तथा चाकू से हमला कर दिया। कोतवाली प्रभारी अनिल कपरवान ने बताया कि रुपये के लेनदेन पर झगडे़ से मोहसिन को चाकू मारकर घायल कर दिया। उसे मेडिकल में कराया है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed