फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Kidnapping of Meerut teenager and police is raiding in search of accused YouTuber Zeeshan

UP: यू-ट्यूबर के पीछे पड़ी पुलिस, दे रही ताबड़तोड़ दबिश, किशोरी के अपहरण को लेकर आक्रोश, BJP नेताओं का हंगामा

Thu, 23 May 2024 06:22 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Thu, 23 May 2024 06:22 PM IST
सार

Meerut News : यू-ट्यूबर बनाने का झांसा देकर किशोरी का अपहरण करने वाले जीशान की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया है।

विज्ञापन
Kidnapping of Meerut teenager and police is raiding in search of accused YouTuber Zeeshan
मेरठ में किशोरी के अपहरण का मामला। - फोटो : istock

विस्तार

यू-ट्यूबर बनाने का झांसा देकर किशोरी का अपहरण करने वाले कैला भट्टा गाजियाबाद और वर्तमान में माधवपुरम निवासी जीशान की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है, लेकिन अभी सुराग नहीं लगा। किशोरी को गाजियाबाद से पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने किशोरी के बयान लिए हैं। इस मामले में भाजपा नेताओं ने मेडिकल थाने में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हंगामा किया।

विज्ञापन


जागृति विहार के रहने वाले एक व्यक्ति की 15 वर्षीय बेटी को ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के माधवपुरम का रहने वाला जीशान अगवा करके ले गया था। पिता की तहरीर पर मेडिकल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने जीशान की फेसबुक आईडी की पड़ताल की तो सामने आया कि बड़ी संख्या में लड़कियां उसकी फेसबुक आईडी की फ्रेंड लिस्ट में है।

विज्ञापन

इस मामले में भाजपा नेता अंकित चौधरी के नेतृत्व में काफी संख्या में भाजपा नेता मेडिकल थाने पहुंचे और यू-ट्यूबर को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई करने की मांग रखी। आरोप यह भी लगाया कि यह धर्म परिवर्तन करा कर किशोरी का उत्पीड़न करता था, ऐसे में सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

यह भी पढ़ें: सजा-ए-मौत: कातिल हाथ उठाकर बोला- हां की थी हत्या, चेहरे पर न था खौफ, पहने थे ब्रांडेड कपड़े और जूते, तस्वीरें

विज्ञापन

उन्होंने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की। थाना प्रभारी सूर्यदीप सिंह का कहना है कि किशोरी से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। किशोरी के कोर्ट में बयान कराए जाएंगे। फेसबुक पर जीशान द्वारा अपलोड किए गए फोटो के बारे में भी जानकारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें: फांसी की सजा: हत्यारे ने किए थे चार कत्ल... गुरु के रिश्ते को किया था तार-तार, पढ़िए अजय हत्याकांड का हर अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed