{"_id":"6293a5331ca6665c3d08b3ef","slug":"khushi-and-garima-topped-the-musical-chair-shamli-news-mrt5906828170","type":"story","status":"publish","title_hn":"म्यूजिकल चेयर में खुशी और गरिमा अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
म्यूजिकल चेयर में खुशी और गरिमा अव्वल
विज्ञापन
बीएसएम स्कूल में खेल प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राएं।
- फोटो : SHAMLI
शामली। बीएसएम स्कूल में कक्षा 10 के विद्यार्थी और उनके माता-पिता अभिभावकों के लिए मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों ने अपनी भागीदारी कर आनंद लिया। म्यूजिकल चेयर में खुशी मलिक ने और अध्यापक वर्ग में डॉ. गरिमा आर्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
रविवार सुबह 7:30 बजे से पूर्वाह्न 11:00 बजे तक मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें पिक द मार्बल खेल में कक्षा-10 की खुशी निर्वाल व तनिष्का ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अध्यापक वर्ग में विशाखा चौधरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
हैंडलिंग रेस में शगुन, खुशी, आयुषी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्कीपिंग रेस में अध्यापिका वर्ग में सीमा शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्र अध्यापक समूह बर्स्ट द बैलून खेल में सुनीता चौधरी, तनिष्का, पूनम नामदेव, शगुन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
छात्र और अध्यापक वर्ग में क्रिकेट मैच हुआ, जिससे छात्र विजयी रहे। स्कूल प्रबंधन समिति के चेयरमैन सूर्यवीर सिंह, मैनेजर छाया सिंह ने सभी अतिथि अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय-समय पर आयोजित ऐसे कार्यक्रम से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता रहता है। इसलिए हमें थोड़ा समय निकालकर ऐसे कार्यक्रम में प्रतिभाग करते रहना चाहिए।
प्रधानाचार्य राहुल चौधरी ने सभी अभिभावकों से अपेक्षा है कि वे भविष्य में स्कूल द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में इसी तरह प्रतिभाग करते रहे। मौके पर आशु पंडित, इंदू नामदेव, अनीता शर्मा, दीपक, संजीव कुमार, गुलशन सैनी आदि अध्यापक व अध्यापिकाएं मौजूद रहे।