फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Kho youth showed injuries

जिला बालिका सीनियर अौर जूनियर खो-खो स्पर्धा बलवंती देवी की टीम ने जीती

Sat, 15 Oct 2016 04:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sat, 15 Oct 2016 04:01 PM IST
विज्ञापन
Kho youth showed injuries
sports - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
झिंझाना। बलवंती देवी कन्या इंटर कालेज सिकंदरपुर में शुक्रवार को जिला स्तरीय बालिका सीनियर, जूनियर वर्ग खो-खो खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया। 
विज्ञापन


शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक एसएम सिद्दकी और भाजपा नेता अनिल चौहान ने किया। प्रतियोगिता में जनपद की चार ब्लाकों की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। दोनो वर्गों में बलवंती देवी कि छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उप विजेता टीम महाराणा प्रताप कालेज नौजल और देवी उमर कौर शामली की टीम रही। प्रतियोगिता में उमदा प्रदर्शन करने वाली टीमों में से एक टीम का चयन किया। जो 20 अक्टूबर को सहारनपुर मंडल के लिए होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेगी। 
विज्ञापन


मौके पर कालेज के प्रबंधक इंद्रपाल सिंह, प्रधानाचार्य अनिल कुमार डायरेक्टर अंकित तोमर व क्रीडा प्रशिक्षक रहे मोहित मलिक, विजेता, आरती, नीशू, भावना, गीता, आदि का सहयोग रहा। अभय तोमर, बंटी तोमर, सतेंद्र तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसील स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता शुरू
थानाभवन। तहसील स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता महाराणा प्रताप स्मारक इंटर कालेज नौजल में शुरू हुई। शुभारंभ ग्राम प्रधान अनिरुद्ध ने किया। प्रधानाचार्य विजय पाल सिंह ने कहा कि खेल शिक्षा का आवश्यक अंग है, छात्र-छात्राएं पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी स्थान निर्धारित करें, तो उनका शारीरिक और मानसिक विकास होगा। रामपाल सिंह जांगडा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, इन्हें निखारने की आवश्यकता है।


कोच मोहित मलिक, अरुण सिंह,  नरेश कुमार ने शामली जिले की बालक खो-खो टीम का चयन किया। प्रधानाचार्य ने  बताया कि जिले की बालक खो-खो प्रतियोगिता शनिवार से स्कूल प्रांगण में होगी। प्रतिभागी खिलाड़ियों को अपने समस्त प्रमाण पत्र फोटो प्रधानाचार्य द्वारा हस्ताक्षरित अंक प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed