{"_id":"678803bed225428877053556","slug":"kharmas-eclipse-removed-wedding-seasons-splendor-seen-in-markets-shamli-news-c-26-1-aur1003-135255-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: खरमास का ग्रहण हटा, बाजारों में दिखी सहालग की रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: खरमास का ग्रहण हटा, बाजारों में दिखी सहालग की रौनक
Thu, 16 Jan 2025 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Thu, 16 Jan 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
शामली में कपडे की दुकान पर साडी की खरीदारी करती महिलाएं । संवाद
शामली। आज से ही सहालग शुरू हो जाएगा। खरमास खत्म होने के साथ ही बाजार में मंदी का ग्रहण भी हट गया है। ऐसे में अब बाजारों की रौनक लौटने लगी है। खरमास में लोग मांगलिक कार्यक्रमों के लिए खरीदारी करने से बचते हैं, मगर अब खरमास बीतते ही सहालग की आहट से बाजार में तेजी आ गई है। बुधवार को बाजार में रौनक नजर आई। शादी को लेकर खरीदारी करते नजर आए।
पिछले साल कम लगन होने से खरीदारी अपेक्षा के हिसाब से नहीं हुई थी। मगर इस साल जनवरी से जून तक 65 लगन मुहूर्त हैं। ऐसे में व्यापारी भी इसको लेकर काफी उत्साहित हैं। व्यापारी पुशांत जैन व विनीत का कहना है कि अभी से सामानों की बुकिंग शुरू हो गई है। इस सहालग में हर दिन अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। इसको देखते हुए खरमास में ही व्यापारियों ने दुकान में सामान भर लिया हैं।
बीते एक माह से चल रहा खरमास मंगलवार को मकर संक्रांति के साथ समाप्त हो गया है। इस दौरान व्यापारियों को इस वर्ष पिछले वर्ष की अपेक्षा बेहतर व्यापार होने की उम्मीद है। दुकान में बिक्री बेहतर हो, इसके लिए व्यापारियों ने ग्राहकों को सुविधाएं देने की तैयारी की है। अधिक लगन होने के कारण व्यापारियों ने दुकान के लिए पर्याप्त माल खरीदा है, ताकि लगन के दौरान माल कम न पड़ जाए। सोने-चांदी, होटल, ऑटोमोबाइल एवं किराना व्यापारियों के अनुसार लगन के कारण बाजार में तेजी आई है। ऐसा कोई मुहूर्त नहीं जिस दिन 100 से 150 से कम शादियां हों।
विज्ञापन
बैंक्वेट हाल, होटल, टेंट, बैंडबाजा और घोड़ा बग्गी, आतिशबाजी के लिए लोगों ने एडवांस बुकिंग करा रखी है। लग्जरी कार, बस भी बुक की गई है। वहीं शादी विवाह के चलते बुटीक, श्रंगार, हलवाई, बावर्ची से जुड़े कारोबार भी उछाल मार रहे हैं। शहर के कबाड़ी बाजार, नया बाजार, बड़ा बाजार, नेहरू मार्केट सब गुलजार हैं। इन स्थानों पर आभूषण, रेडीमेड गारमेंट्स के अलावा अन्य कपड़ों की दुकानों पर भीड़ दिखने लगी है।
कपड़ा व्यापारी पुशांत जैन ने बताया कि बुधवार को लहंगा व साड़ी, सूट खरीदने के लिए काफी भीड़ रही। पहले दिन ही आठ से 10 लड़कियों ने शादी के लिए लहंगा खरीदा है। वहीं ज्वेलर्स शानू ने बताया कि शादी को लेकर गहनों का ऑर्डर शुरू हो गया है। बुधवार को काफी भीड़ रही।
- विवाह मंडप भी सजते आए नजर
शहर के माजरा रोड, कैराना रोड, दिल्ली रोड, झिंझाना रोड, सहारनपुर रोड, कुड़ाना रोड, मेरठ रोड स्थित विवाह मंडपों में शादी की तैयारी को लेकर बुधवार को सजावट करते नजर आए। संचालक रविश, अनिल आदि कहना है कि इस साल मंडपों की खूब बुकिंग है। हर मुहूर्त में विवाह मंडप बुक हैं। किसी दिन तो दिन में अलग और रात की अलग बुकिंग है। कारोबार अच्छा रहने की उम्मीद है।