फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Khap Chaudhary does not agree with Naresh Tikait's statement

नरेश टिकैत के बयान से इत्तेफाक नहीं रखते खाप चौधरी

Thu, 18 Feb 2021 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Khap Chaudhary does not agree with Naresh Tikait's statement
शामली। भाजपा नेताओं को चिट्ठी नहीं देने तथा उन्हें कार्यक्रमों नहीं बुलाने के बालियान खाप के मुुखिया चौधरी नरेश टिकैत के बयान से अन्य खाप चौधरी इत्तेफाक नहीं रखते हैं। गठवाला खाप और कालखंडे खाप के चौधरियों का कहना है कि यह उनका निजी बयान है। आपसी भाईचारा सबसे महत्वपूर्ण है। उधर, बत्तीसा खाप के चौधरी बाबा सूरजमल ने टिकैत के बयान का समर्थन किया है।
विज्ञापन

अपने हैं सांसद और विधायक : राजेंद्र मलिक
गठवाला खाप के चौधरी बाबा हरिकिशन मलिक के पुत्र राजेंद्र मलिक का कहना है कि सांसद और विधायक भी हमारे ही बीच के हैं। उन्हें कार्यक्रमों में आने से कैसे रोका जा सकता है। यह सामाजिक ताना-बाना है। जब वे सांसद या विधायक नहीं रहेंगे, तब भी हमारे बीच में रहेंगे। सबसे पहले अपना भाईचारा है।
विज्ञापन

यह टिकैत का निजी बयान : संजय कालखंडे
कालखंडे खाप के चौधरी संजय कालखंडे का कहना है कि यह बयान चौधरी नरेश टिकैत का निजी है। सब अपने हैं और समाज में ही रहेंगे। समाज में किसी का आना-जाना बंद नहीं किया जा सकता है। किसानों को तो पिछली सरकारों में भी गन्ना भुगतान के लिए आंदोलन करना पड़ा था और अब भी कर रहे हैं। राजनीति तो चलती रहती है। इससे सामाजिक ताने-बाने को खराब नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरेश टिकैत के बयान को पूरा समर्थन : बाबा सूरजमल
बत्तीसा खाप के चौधरी बाबा सूरजमल का कहना है कि भाजपा सरकार हमारी सुन नहीं रही है। ऐसे में क्या करें। चौधरी नरेश टिकैत ने जो बयान दिया है हम उसका समर्थन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed