फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Kendriya Vidyalaya to be built at new district headquarters

नवीन जिला मुख्यालय पर बनेगा केंद्रीय विद्यालय

Thu, 18 Feb 2021 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Kendriya Vidyalaya to be built at new district headquarters
नवीन जिला मुख्यालय पर बनेगा केंद्रीय विद्यालय
विज्ञापन

शामली। शिक्षा मंत्रालय से आखिरकार शामली जिला मुख्यालय पर केंद्रीय विद्यालय स्थापना की स्वीकृति मिल गई है। केंद्रीय विद्यालय स्थापना के लिए 60 बीघा भूमि नवीन जिला मुख्यालय पर चिह्नित की जा रही है। इसके बाद जिला प्रशासन प्रस्ताव तैयार कर भेजेगा।
पूर्वी यमुना नहर के किनारे नवीन जिला मुख्यालय पर चार साल पहले जवाहर नवोदय विद्यालय की स्थापना की स्वीकृति मिल चुकी है। जवाहर नवोदय विद्यालय भवन का प्रथम चरण का 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गया है। कैैराना सांसद प्रदीप चौधरी के प्रयास से सरकार के शिक्षा मंत्रालय से कक्षा 12 तक बच्चों के अध्ययन के लिए केंद्रीय विद्यालय की स्थापना का स्वीकृति पत्र जिला प्रशासन को प्राप्त हो गया है। सांसद ने बताया कि नवीन जिला मुख्यालय पर केंद्रीय विद्यालय के लिए 60 बीघा भूमि का चयन करके प्रस्ताव जिला प्रशासन द्वारा तैयार कराया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन के प्रस्ताव पर केंद्रीय विद्यालय के आगरा में स्थित डिवीजनल कार्यालय से एक समिति का गठन किया जाएगा। समिति जिला मुख्यालय पर केंद्रीय विद्यालय के लिए भूमि का निरीक्षण करने आएगी। टीम की रिपोर्ट के आधार पर विद्यालय कार्यालय भवन के लिए इस्टीमेट तैयार करके बजट मांगा जाएगा। बजट स्वीकृति के बाद केंद्रीय विद्यालय का निर्माण कराया जाएगा। केंद्रीय विद्यालय अस्थाई रूप से संचालित करने के लिए किराये पर भवन तलाश किया जा रहा है। किराये पर भवन मिलने के बाद केंद्रीय विद्यालय शुरू किया जाएगा। सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने बताया कि दो दिन में भूमि का प्रस्ताव जिला प्रशासन द्वारा भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed