फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Keep the same sentiment between son and daughter: CDO

बेटा और बेटी में एक समान भाव रखें: सीडीओ

Sat, 20 Feb 2021 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Keep the same sentiment between son and daughter: CDO
बेटा और बेटी में एक समान भाव रखें: सीडीओ
विज्ञापन

शामली। कुड़ाना गांव में पंचायत सचिवालय में प्रगति महिला संकुल संघ के कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए सीडीओ शंभू नाथ तिवारी ने कहा कि बेटा और बेटी में समान भाव रखें। आज बेटियां आसमान छू रही हैं। विभिन्न क्षेत्र में नौकरी कर शिक्षा के क्षेत्र में भी अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि बेटे की अपेक्षा बेटी के मन में अपने माता पिता के प्रति अधिक लगाव होता है।
शनिवार को कुड़ाना गांव में पंचायत सचिवालय में सीडीओ शंभू नाथ तिवारी ने फीता काटकर एवं मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। उन्होंने कहा कि यह मिशन शक्ति का आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता हुआ कदम है। उन्होंने नेक काम के लिए समूह की महिलाओं की प्रशंसा की। महिलाएं सशक्त होकर समूह से जुड़कर अपनी आजीविका चला रही हैं, आगे बढ़ रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समूह की महिलाओं को राशन वितरण, बिजली बिल जमा करने, सामुदायिक शौचालय का रख रखाव, ड्रेस सिलने एवं अन्य विभिन्न कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी को अपनी बेटियों को पढ़ाने है, और कन्याओं को जीवन में सशक्त बनाना है। इस मौके पर सीडीओ शंभूनाथ तिवारी को कुड़ाना में समूह की महिलाओं द्वारा दस हजार रुपये इकट्ठा कर समूह की गरीब महिला की बेटी की शादी हेतु इकट्ठा की गई धनराशि सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के आयुक्त शैलेंद्र व्यास ने समूह की महिलाओं को योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई। प्रगति महिला संकुल संघ ग्राम कुड़ाना के गठन का कार्य प्रयागराज से आई समूह की महिला फरीदा खातून एवं सुनीता के द्वारा संपन्न कराया गया है। सहायक विकास अधिकारी आईएसबी राकेश कुमार, सहायक प्रबंधक यूनियन बैंक चुनसा से अरविंद कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed