फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Keep distance from social media, beware of cyber crime

Shamli News: सोशल मीडिया से बनाएं दूरी, साइबर अपराध से रहें सावधान

Fri, 01 Aug 2025 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Keep distance from social media, beware of cyber crime
शामली के वीवी डिग्री कॉलेज में अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा आयोजित पुलिस पाठशाला में छात्र छात्राओ
- एसपी ने कहा-अनजान नंबर से आए वीडियाे, ऑडियो कॉल का न दें जवाब
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। सोशल मीडिया का बढ़ता क्रेज युवाओं के लिए घातक साबित हो रहा है। शॉर्ट वीडियो और रील की लत जहां पढ़ाई में बाधा बन रही है, वहीं साइबर अपराध कर रास्ता भी खोल रही है। ये बातें पुलिस अधीक्षक रामसेवक गौतम ने अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा आयोजित पुलिस की पाठशाला में कहीं।
शुक्रवार को शहर के वीवी पीजी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में एसपी ने कहा कि वर्तमान समय विद्यार्थियों के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण चरण है। यदि इस समय का सदुपयोग पढ़ाई में किया जाए तो जीवन न केवल सफल बल्कि सुरक्षित भी हो सकता है। उन्होंने मोबाइल और सोशल मीडिया के बढ़ते प्रयोग को लेकर चेताया और कहा कि आज मोबाइल नंबर हमारी पहचान बन चुका है। इसलिए सावधानी बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

साइबर सुरक्षा के लिए जरूरी टिप्स दिए और कहा कि अज्ञात नंबर से आए वीडियो, ऑडियो कॉल का जवाब न दें। किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें। ओटीपी कभी भी किसी के साथ साझा न करें। पुलिस या कोई अधिकारी आपको फोन कर हिरासत में नहीं ले सकता है। साइबर ठगी की स्थिति अधिकतम 24 घंटे के भीतर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करें। किसी भी आपात स्थिति में 112 नंबर डायल कर सकते हैं, पुलिस सात मिनट के भीतर सहायता के लिए आपके पास पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार, डाॅ. निर्भय सिंह, डॉ. नीना छोकरा, डॉ. छवि संगल, डीएन यादव, डाॅ. भूपेंद्र, डॉ. प्रताप सरोहा रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. कुणाल सिंह ने किया।

शामली के वीवी डिग्री कॉलेज में अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा आयोजित पुलिस पाठशाला में छात्र छात्राओ

शामली के वीवी डिग्री कॉलेज में अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा आयोजित पुलिस पाठशाला में छात्र छात्राओ

शामली के वीवी डिग्री कॉलेज में अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा आयोजित पुलिस पाठशाला में छात्र छात्राओ

शामली के वीवी डिग्री कॉलेज में अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा आयोजित पुलिस पाठशाला में छात्र छात्राओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed