फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Keep an eye on the elements trying to spoil the atmosphere

माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले तत्वों पर रखें नजर

Thu, 16 Jun 2022 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Keep an eye on the elements trying to spoil the atmosphere
गढ़ीपुख्ता में पुलिस फोर्स के साथ गश्त करते थानाप्रभारी व सीओ। - फोटो : SHAMLI
शामली, जलालाबाद/गढ़ीपुख्ता। बृहस्पतिवार को नगर पंचायत कार्यालय जलालाबाद में जुमे की नमाज को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीएम जसजीत कौर व एसएसपी सुकीर्ति माधव व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

डीएम ने लोगों से जुमे की नमाज को शांतिपूर्वक संपन्न कराने की अपील की। सोशल मीडिया पर किसी भी आपत्तिजनक टिप्पणी पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि सोची समझी साजिश के तहत असामाजिक तत्व माहौल बिगाड़ने के लिए प्रयासरत रहते हैं। हिंदू-मुस्लिमों को मिलकर ऐसे तत्वों पर नजर रखनी चाहिए। एसएसपी सुकीर्ति माधव ने संकल्प कराया कि किसी भी सूरत में हमें अपने कस्बे, आसपास क्षेत्र की फिजा नहीं बिगड़नी देनी है। इस अवसर पर एएसपी ओपी सिंह, एसडीएम सदर बृजेश कुमार, सीओ श्रेष्ठा ठाकुर, शहर काजी सारिक हुसैन, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष जहीर मलिक, लाला उपेंद्र गुप्ता, नवाब शहजाद मियां, श्याम बाबू खान, हाजी इलयास मंसूरी, सभासद चौधरी इस्तकार अहमद आदि मौजूद रहे। संचालन सभासद नदीम अली खान ने किया।
विज्ञापन

गढ़ीपुख़्ता थाने पर सीओ अमरदीप मौर्य व थानाध्यक्ष ने जुमे की नमाज से पहले दिन बृहस्पतिवार को धर्मगुरुओं से संवाद करने के साथ-साथ अति संवेदनशील इलाकों में भ्रमण किया। शांति व्यवस्था के लिए अति संवेदनशील इलाकों में पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया है। उन्होंने धर्मगुरुओं से शांतिपूर्ण जुमे की नमाज और कस्बा व क्षेत्र को भाईचारे के साथ शांत रखने में सहयोग देने की अपील की। सीओ ने कहा कि अगर जुमे की नमाज पर कोई अराजकता करता है, तो उससे पुलिस सख्ती से निपटेगी। पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरे से निगरानी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed