{"_id":"5c757ec2bdec224bc62b61cd","slug":"kashmir-se-dhaara-370-hataane-par-hi-aatankvaad-ka-khaatma","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर से धारा 370 हटाने पर ही आतंकवाद का खात्मा संभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर से धारा 370 हटाने पर ही आतंकवाद का खात्मा संभव
Tue, 26 Feb 2019 11:30 PM IST
NAVEEN GUPTA
amarujala
amarujala
Published by: NAVEEN GUPTA
Updated Tue, 26 Feb 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
file
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बद्रीनाथ धाम के धर्माधिकारी भुवन चंद्र ऊनियाल ने पुलवामा हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों के आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतृप्त परिवारों को ढांढस बंधाया। उन्होंने भारतीय वायु सेना द्वारा पाकिस्तान की सीमा में घुसकर आतंकवादियों के कैंपों पर किए गए हमले की सराहना की। उन्होंने आतंकवाद समाप्त करने के लिए कश्मीर से धारा 370 हटाने की मांग सरकार से की है।
मंगलवार दोपहर को बद्रीनाथ धाम के धर्माधिकारी भुवन चंद्र ऊनियाल शामली के मोहल्ला रेलपार में शहीद अमित कुमार के आवास पर पहुंचे। उन्होंने शहीद जवान के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने शहीद के पिता सोहनपाल, माता उर्मिला और भाइयों से मिलकर शोक संतृप्त परिवारों को ढांढस बंधाया। इस दौरान उन्होंने बताया कि वे प्रयागराज में चल रहे कुंभ मेले से लौटकर शहीदों को श्रद्धांजलि देेने पहुंचे हैं। उन्होंने पुलवामा हमले का बदला लेने के लिए भारतीय वायुसेना के जवानों के वीरता की सराहना की। उन्होंने कहा कि जब तक आतंकवाद खत्म नहीं होता, तब तक ऐसी कार्रवाई होती रहनी चाहिए। उनका कहना है कि कश्मीर में जितना भी आतंकवाद छिपा है, उसे समाप्त करने के लिए धारा 370 हटा देनी चाहिए। आतंकवाद की पहचान के लिए एक-एक की आईडी, एक-एक का आधार कार्ड की जांच होनी चाहिए और एक-एक आतंकवादी को चुन-चुनकर मारा जाना चाहिए। आतंकवाद को खत्म करने के लिए सरकार की कार्रवाई जारी रहनी चाहिए। आतंकी ठिकानों को नष्ट करने पर वे भारतीय सैनिकों को सैल्यूट करते हैं। हमारे देश के कुशल पायलट अपना काम पूरा करके सुरक्षित लौटे है, ये हमारे लिए बड़े गर्व की और सम्मान की बात है। इसके बाद बद्रीनाथ धाम के धर्माधिकारी कस्बा बनत में शहीद प्रदीप कुमार के आवास पर पहुंचे। उन्होंने शहीद प्रदीप के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों से मिलकर उनका दुख साझा किया।