{"_id":"61f6dd6d9fd8da3bae6786cb","slug":"karnataka-police-arrested-the-killer-from-alum-shamli-news-mrt575224112","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक पुलिस ने हत्यारोपी को एलम से किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्नाटक पुलिस ने हत्यारोपी को एलम से किया गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक पुलिस ने हत्यारोपी को एलम से किया गिरफ्तार
कांधला। कर्नाटक राज्य में हत्या के मामले में फरार एलम निवासी आरोपी को कर्नाटक पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी को अपने साथ ले गई।
कस्बा एलम निवासी बृजपाल कुछ समय पहले अपने साथी जनपद मुजफ्फरनगर निवासी सोहनलाल के साथ कर्नाटक राज्य के जनपद मंडिया थाना मदुर में कोल्हू पर मजदूरी करने के लिए गया था। कोल्हू पर कार्य करते समय शराब के सेवन के दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी। मारपीट के दौरान बृजपाल का साथी सोहन गंभीर रूप से घायल हो गया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। आरोप है कि बृजपाल मौके से फरार हो गया। घटना के संबंध में सोहनलाल के परिजनों ने संबंधित थाने में हत्या का अभियोग पंजीकृत कराते हुए दोषी व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की थी। रविवार को कर्नाटक राज्य की पुलिस स्थानीय थाने में पहुंची और स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर अपने साथ कर्नाटक ले गई। संवाद