फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Karaana's market closed for two hours in mourning

शोक में दो घंटे बंद रहा कैराना का बाजार

Thu, 04 Jan 2018 11:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली Updated Thu, 04 Jan 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
Karaana's market closed for two hours in mourning
कैराना में शोक चलते हुआ बंद बजार। - फोटो : अमर उजाला
शामली के कैराना में सिपाही अंकित तोमर की शहादत को सलाम करते हुए कैराना के व्यापारियों ने दो घंटे तक बाजार बंद रखा। व्यापारियों ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान व्यापारियों ने शोकसभा में अंकित तोमर की मौत पर दुख जताया। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह कस्बे के व्यापारियों को सिपाही अंकित तोमर के शहीद होने की सूचना मिली तो व्यापारियों में शोक की लहर दौड़ गई। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने रिक्शा से एनाउंस करा कर सिपाही अंकित तोमर की शहादत पर बाजार बंद करने की अपील की। इसके बाद सैकड़ों व्यापारी कटहेरा धर्मशाला में एकत्र हो गए। दोपहर एक बजे व्यापारियों की मौजूदगी में शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय सिंह राजपूत ने कहा कि हमने एक जांबाज सिपाही खो दिया है। वो बदमाशों से हमारी हिफाजत करने के लिए फर्ज पर कुर्बान हुआ है। उसकी शहादत को कैराना के लोग कभी भूल नहीं सकते। वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता ने कहा कि अंकित तोमर ने कस्बे की जनता के लिए अपनी शहादत दी है। चेयरमैन हाजी अनवर हसन के पुत्र अनस चौधरी ने कहा कि साबिर के आतंक से कस्बे को छुटकारा दिलाने में अंकित तोमर ने अपना बलिदान दिया है।
विज्ञापन


उसकी बहादुरी को कस्बे की जनता सलाम करती है। सराफा यूनियन के अध्यक्ष रमेशचंद वर्मा ने कहा कि फर्ज पर अपनी जान कुर्बान करने वाले जांबाज पर हमें गर्व है। हम इस दुख की घड़ी में अंकित के परिवार के साथ हैं। इसके अलावा संजीव जैन, नीटू, रोशन लाल आर्य ने भी विचार रखे। बाद में सभी ने दो मिनट का मौन रख कर जांबाज अंकित तोमर की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस अवसर पर अभिषेक, संजय राजवंशी, संदीप सिंघल, मोनू, आकाश, अफजाल आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed