{"_id":"62d5a3f1f75b2912e74e6b1b","slug":"kanwariyas-marching-towards-the-destination-with-the-shout-of-bol-bam-shamli-news-mrt5975499140","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोल बम के जयघोष के साथ तेजी से मंजिल की ओर बढ़ रहे कांवड़िए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोल बम के जयघोष के साथ तेजी से मंजिल की ओर बढ़ रहे कांवड़िए
विज्ञापन
शामली में कैराना रोड से कांवड़ लेकर गुजरते शिवभक्त।
- फोटो : SHAMLI
बोल बम के जयघोष के साथ मंजिल की ओर बढ़ रहे कांवड़िये
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। हरिद्वार से पवित्र गंगा जल लेकर शिवभक्त बोल बम के जयघोष के साथ राजस्थान और हरियाणा की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। उनके स्वागत के लिए कांवड़ मार्ग और शिवालय रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा है। जगह-जगह संचालित सेवा शिविरों में पहुंचकर कांवड़िये भोले के भजनों पर जमकर थिरक रहे हैं।
हरिद्वार से गंगाजल लेकर राजस्थान और हरियाणा की ओर जाने वाले कांवड़ियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। सोमवार को कैराना रोड स्थित शिव मंदिर गुलजारी वाला में सेवा शिविर का उद्घाटन किया गया। यहां मंहत शैलेंद्र गिरी महाराज के सानिध्य में यज्ञ के बाद में विशाल भंडारे का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर भाजपा के पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल, सपा नेता विजय कौशिक, मंदिर के सेवादार आदि मौजूद रहे।
श्री हनुमान धाम पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल व केमिस्ट एंड ड्रग वेलेफयर एसोसिएशन की ओर से कांवड़ शिविर का शुभारंभ पूर्व गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने फीता काटकर किया। इस मौके पर डीएम जसजीत कौर, एसएसपी अभिषेक कुमार, एडीएम वित्त संतोष कुमार, सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अंकित गोयल, जिला अनुराग जैन, केमिस्ट एंड ड्रग वेलेफयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष दीपक गुप्ता, महामंत्री कुलदीप कुमार, सुभाष, राजेंद्र गुप्ता, संजय अग्रवाल, अनिल भार्गव, अरविंद कुमार, संजीव कुमार, संदीप गोयल, अनिता बंसल, बीना अग्रवाल आदि मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अंकित गोयल ने बताया कि कांवड़ सेवा शिविर में शिवभक्तों को दूध और निशुल्क दवा का वितरण किया जाएगा। शिविर 26 जुलाई तक आयोजित होगा।