फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Kanwar wards built at district hospital and CHC

Shamli News: जिला अस्पताल व सीएचसी पर बनाए गए कांवड़ वार्ड

Tue, 30 Jul 2024 03:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 30 Jul 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
Kanwar wards built at district hospital and CHC
शामली। कांवड़ियों के उपचार के लिए जिला अस्पताल और सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में कांवड़ वार्ड बनाए गए हैं। जबकि कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 11 शिविर लगाए गए हैं।
विज्ञापन

सावन मास की कांवड़ यात्रा में शिवभक्तों के इलाज के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जिला अस्पताल व शामली समेत सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में कांवड़ वार्ड बनाए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने बताया जिला अस्पताल में 12 बेड और सीएचसी पर छह बेड का वार्ड बनाया गया है। इसके अलावा कांवड़ मार्ग पर 11 चिकित्सा शिविर लगाए गए हैं। ये शिविर बुटराड़ा, खेड़ी बैरागी, हाथी करौदा पुलिस चौकी, नगर पंचायत बनत, रेलवे स्टेशन शामली, पूर्वी यमुना नहर पुल कैराना मार्ग, पुलिस चौकी औद्योगिक क्षेत्र, पबिलक इंटर कॉलेज कैराना, यमुना पुल, करनाल मार्ग पर गाड़ी वाला चौराहा और बिड़ौली में लगाए गए हैं। इन शिविरों में तीन शिफ्टों पर चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों की ड्यूटी लगी है। एसीएमओ डॉ. विनोद कुमार को चिकित्सा शिविरों की देखरेख व संचालन के लिए नोडल अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा डीएम कार्यालय और सीएमओ कार्यालय में कंट्रोल रूप बनाए गए हैं। सीएमओ कार्यालय के कंट्रोल रूम नंबर 7817867749 जारी किया गया है। कंट्रोल रूम पर अगर कोई सूचना आती है तो तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही सभी 108 व 112 की 26 एंबुलेंस लगी है। उन्होंने बताया सभी शिविरों में पर्याप्त मात्रा में दवा उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed