फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   kanwad yatra meeting

कांवड़ यात्रा ः सुरक्षा रखें कड़ी, न फैलने दें अफवाह

Tue, 19 Jul 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Tue, 19 Jul 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
kanwad yatra meeting
कांवड़ यात्रा के मद्देनजर मीटिंग लेते सीओ निशांक शर्मा। - फोटो : अमर उजाला
शामली में डीएम ने सोमवार को आयोजित बैठक में कांवड़ यात्रा के तैयारियों की समीक्षा की। कहा कि कांवड़ यात्रा में सुरक्षा व्यवस्था में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। अफवाह फैलाने वालों को चिह्नित करके सख्त कार्रवाई की जाए। इसके अलावा सीओ निशांक शर्मा ने दुकानदारों के साथ मीटिंग की।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम सुजीत कुमार ने कहा कि कांवड़ के दौरान मुख्य मार्ग पर मीट, मछलियाें के ठेले व दुकानें, होटलों आदि पर प्रतिबंध रहेगा। मुख्य मार्गों की बिजली व्यवस्था की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत, विकास खंड अधिकारी, नगर पालिका परिषदों एवं ग्राम प्रधानों की होगी। कांवड़ यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले गांवों के प्रधानों, नगर पंचायतों, नगर पालिका परिषद के चेयरमैनों से अपील की हैै कि यात्रा को सकुशल संपन्न कराने में अपना पूर्ण सहयोग दें।
विज्ञापन


एडीएम भरत पांडे ने कांवड़ मार्ग पर लगने वाले शिविर संचालकों के साथ संबंधित उप जिला मजिस्ट्रेट व संबंधित पुलिस क्षेत्राधिकारी को बैठक करने के निर्देश दिए हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान सभी एंबुलेंस ड्राइवर अन्य कर्मचारी चिकित्सा सुविधा का फ्लैक्सी बोर्ड लगा लें। जिस पर मेडिकल टीम, ड्राइवर के मोबाइल नंबर  अंकित हों और एंबुलेंस में डॉक्टर व आवश्यक पैरामेडिकल स्टाफ, सांप काटने की दवाई भी सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर 24 घंटे उपलब्ध होनी चाहिए। विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाले विद्युत ट्रांसफार्मरों की बैरिकेडिंग तथा कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाली विद्युत लाइनों के लटके जर्जर तारों को ठीक कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीडीओ विनोद कुमार सिंह ने कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए ग्राम प्रधानों एवं ग्रामीणों से सहयोग की अपेक्षा की है। पुलिस अधीक्षक विजय भूषण ने कहा कि कांवड़ यात्रा के लिए पर्याप्त फोर्स है। सीओ सिटी , मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उप जिलाधिकारी ऊन अवधेश सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार, जिला आबकारी अधिकारी सुधीर कुमार, खाद्य अभिहित अधिकारी पवन कुमार, कैैराना नगरपालिका परिषद के चेयरमैन राशिद अली, आनंदपाल सिंह जिला स्तरीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि व व्यापार मंडल के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed