फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   kanwad yatra : helicopter using

हेलीकाप्टर से होगी कांवड़ यात्रा की निगरानी

Fri, 22 Jul 2016 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Fri, 22 Jul 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
kanwad yatra : helicopter using
डीएम और एसपी से कांवड़ यात्रा संबंधी तैयारियों पर चर्चा करते आईजी जोन सुजीत कुमार पांडेय। - फोटो : अमर उजाला
शामली के कैराना में कांवड यात्रा को शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए आईजी ने कांवड़ मार्ग और यमुना पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया और दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को आईजी सुजीत पांडेय कैराना कोतवाली पहुंचे। यहां पर उन्होंने डीएम सुजीत कुमार, एसपी विजय भूषण, एएसपी अनिल कुमार झा, झिंझाना, थाना भवन और शामली के सीओ के साथ कांवड़ यात्रा के मद्देनजर एक मीटिंग की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। आईजी ने यमुना पुल का निरीक्षण भी किया। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान पूरे जोन पर हेलीकाप्टर से निगरानी की जाएगी। शामली जिले को दो ड्रोन कैमरे कांवड़ यात्रा पर नजर रखने के लिए दिए गए हैं। इसके अलावा जिले में 100 अतिरिक्त इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर भी जिले को उपलब्ध करा दिए गए हैं। कांवड़ियों के चलने के लिए पूरे कांवड़ मार्ग पर बाईं ओर बैरियर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी भंडारे भी कांवड़ मार्ग पर बाईं ओर ही लगाए जाएंगे, ताकि कांवड़ियों को सड़क पार नहीं करनी पड़े। 600 कांस्टेबल, 5 कंपनी पीएसी, बरेली से पीएसी के गोताखोरों की एक प्लाटून दी गई हैं। पूरे कांवड़ मार्ग पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जा रहे हैं। कांवड़ मार्ग पर शराब और मीट की दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed