फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   kanwad yatra complete, traffic starts

कांवड़ यात्रा संपन्न, ट्रैफिक हुआ सामान्य

Mon, 01 Aug 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Mon, 01 Aug 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
kanwad yatra complete, traffic starts
कांवड़ यात्रा संपन्न्, ट्रैफिक सामान्य - फोटो : प्रतीकात्मक
शामली में  सोमवार को शिवरात्रि का जलाभिषेक होते ही कांवड़ यात्रा संपन्न हो गई। शाम के समय हाईवे पर जगह-जगह लगाए गए बैरियर हटा दिए गए और ट्रैफिक को सामान्य कर दिया गया। शाम को रोडवेज और प्राइवेट बसें अपने निर्धारित रूट पर चलने लगीं।
विज्ञापन


20 जुलाई से शुरू हुई कांवड़ यात्रा एक अगस्त को संपन्न हो गई। शिव भक्तों की बढ़ती संख्या को देखते हुए  23 जुलाई को बैरियर लगाकर पानीपत-खटीमा मार्ग को कांवड़ियों के लिए आरक्षित कर दिया गया था। पानीपत- कैराना रूट को डायवर्ट कर दिया गया था। जिसके चलते यात्रियों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शिवरात्रि के दिन कांवड़ियों के गुजर जाने के बाद सोमवार शाम चार बजे जिले भर में बैरियर को हटा दिया गया है। जिसके बाद शामली से मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, पानीपत, कैराना, मेरठ और दिल्ली के लिए ट्रैफिक सुचारु हो गया।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम शामली रोडवेज स्टेशन अधीक्षक राजेंद्र चौहान ने बताया कि सोमवार शाम चार बजे के सभी रूट से बैरियर हटाकर सभी वाहनों को चला दिया गया। सहारनपुर के एआरएम यजुवेेंद्र ने बताया कि हरिद्वार में कांवड़ियों की भीड़ हटने के बाद बस अड्ड़े को आम नागरिकों के लिए खोल दिया गया है। आज से यातायात पूरी तरह से सामान्य हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed