{"_id":"579ba21c4f1c1b1c1521e666","slug":"kanwad-yatra-bam-bam-teri-bhakti-mein-dam","type":"story","status":"publish","title_hn":"बम-बम, तेरी भक्ति में है दम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बम-बम, तेरी भक्ति में है दम
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Sat, 30 Jul 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
कैराना में यमुना नदी के किनारे स्नान करते शिवभक्त।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली/कैराना। महाशिवरात्रि नजदीक आते ही कैराना में यमुना पुल पर हरिद्वार जैसा मेले का नजारा आ रहा है। हरिद्वार से कांवड़ लेकर हरियाणा, राजस्थान जा रहे शिवभक्त पवित्र मोक्ष दायिनी यमुना में आस्था की डुबकी लगाकर पूजा अर्चना कर अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को हरिद्वार से डाक कांवड़ का गुजरना शुरू हो गया है।
कांवड़ यात्रा में चंहुओर केसरिया रंग में सजी कांवड़ नजर आ रही है। समूचे पानीपत-खटीमा मार्ग पर शिवभक्ति में सराबोर बोल बम-बम हर-हर महादेव के जयघोष गूंज रहे हैं। कांवड़ लेकर आ रहे शिवभक्तों की बढ़ती संख्या से कैराना यमुना पुल पर हरिद्वार जैसा मेले का नजारा नजर आ रहा है। कांवड़िए पहले यमुना नदी में स्नान करके आस्था की डुबकी लगा रहे है। कांवड़ियों को यमुना में स्नान करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा रोका जा रहा है। कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए गोताखोर की टीम को तैनात किया गया है। यमुना पुल पर शिवभक्तों की सुविधा के लिए दुकानें लगाई गई हैं। दुकानों से प्रसाद आदि सामान खरीद कर आगे बढ़ रहे हैं।
उधर, शामली नगर पालिका के ईओ शैलेंद्र मिश्रा ने बताया कि 20 जुलाई से लेकर 29 जुलाई की सुबह आठ बजे तक 38 हजार पैदल कांवड़िए शामली से होकर हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश की ओर निकल चुके हैं। शुक्रवार सुबह आठ बजे से लेकर शाम पांच बजे तक दस हजार कांवड़ियो में बढ़ोत्तरी हुई है। हरिद्वार से डाक कांवड़ियों का आगमन शुरू हो गया है। अगले तीन दिनों तक डाक कांवड़ियों को रैला गुजरेगा।