{"_id":"578e76b04f1c1b9032c4cee0","slug":"kanvd-route-will-take-place-on-the-20-cctv-cameras","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ मार्ग पर 20 जगह लगेंगे सीसीटीवी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ मार्ग पर 20 जगह लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Wed, 20 Jul 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
officer meeting for kanwar yatra
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। कांवड़ यात्रा मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के लिए पुलिस प्रशासन ने प्लानिंग बना ली है। इसके तहत मुजफ्फरनगर मार्ग पर बुटराडा स्टैंड से पानीपत रोड कैराना यमुना पुल तक करीब 30 किलोमीटर के दायरे में कांवड़ यात्रा मार्ग पर 20 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे।
श्रावण मास कांवड़ यात्रा की सुरक्षा को लेकर आला अफसर लगातार गाइड लाइन जारी कर रहे हैं। तीन दिन पूर्व सहारनपुर रेंज के डीआईजी जेके शाही ने भी शामली पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद करने के निर्देश दिए थे।
साथ ही कहा था कि कांवड़ यात्रा मार्ग पर सुरक्षाकर्मियों की ड्यूटी लगाने के साथ ही पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। मुजफ्फरनगर मार्ग पर बुटराडा बस स्टैंड से पानीपत रोड पर कैराना यमुना पुल तक 20 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। उधर, एसपी विजय भूषण ने बताया कि कांवड़ यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा के इंतजाम में कोई कमी नहीं रहेगी।
विज्ञापन
इन स्थानों पर लगेंगे सीसीटीवी
बुटाराडा, मंदिर खेड़ी बैरागी, कस्बा बनत, एसटी तिराहा, गुरुद्वारा तिराहा, अजंता चौक, फव्वारा चौक, गाड़ीवाला चौराहा (झिंझाना), बिडौली यमुना ब्रिज, पीयूष आश्रम, यमुना पुल कैराना, मोहल्ला छड़ियान, बस स्टैंड कांधला, चौकी जलालाबाद पर एक एक सीसीटीवी कैमरा लगेगा। वहीं, हनुमान मंदिर, विजय चौक और शिव चौक दो-दो कैमरे लगाए जाएंगे।
कांवड़ियों के बीच रहेगी पुलिस
कांवड़ यात्रा के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों की टीम कांवड़ियों के वेश में सक्रिय रहेगी। एसपी ने बताया कि टीम गठित कर दी गई है, जो कांवड़ियों की तरह ही कांवड़ यात्रा मार्ग पर सक्रिय रहेगी। जहां कहीं भी कोई अप्रिय घटना होगी, उसकी सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को देंगे तथा मौके पर स्थिति को नियंत्रित करने में भी जिम्मेदारी संभालेंगे।