फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Kanshi Ram residences occupied, notice sent

कांशीराम आवासों पर कब्जा, नोटिस भेजा

Tue, 07 Sep 2021 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Kanshi Ram residences occupied, notice sent
कांशीराम आवासों पर कब्जा, नोटिस भेजा
विज्ञापन

शामली, झिंझाना। बसपा शासनकाल के दौरान सन 2011-12 में गरीब मजदूर और बेसहारा लोगों के लिए कस्बे कांशीराम आवास बनाए गए थे । जिनमें 60 आवासों का लाभार्थियों को आवंटन कर दिया गया था। खाली पड़े आवासों पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया। ऐसे लोगों को नोटिस जारी कर जल्द मकान खाली करने को कहा है।
बसपा के शासन में वर्ष 2011-12 गरीब लोगों को आशियाना देने के मकसद से कस्बे में 108 कांशीराम आवासों का निर्माण करवाया गया था। समय कस्बे के रहने वाले अनुसूचित जाति के 10, सामान्य जाति के 18 और पिछड़ी जाति के 32 लोगों को आवासों का आवंटन किया गया था। बाकी के आवास पात्र न मिलने के कारण आवंटित नहीं हो पाए थे। तभी से ये आवास खाली पड़े थे। बाद में इन खाली आवासों में भी अवैध रूप से कुछ लोगों ने रहना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन

नगर पंचायत ने पहले भी समय-समय पर इन आवासों को खाली कराया गया, लेकिन वर्तमान में कोई भी आवास खाली नहीं है, खाली आवासों में अवैध रूप से पिछले कई वर्षों से लोग अवैध तरीके से रह रहे हैं। इन आवासों की हालत भी जर्जर हो गई है। पार्किंग के लिए पड़ी जमीन में भी लोगों ने खेती शुरू कर दी है। नगर पालिका कार्यालय से जानकारी मिली कि 60 लोगों को आवास आवंटित किए गए थे। 48 मकान अभी बाकी है। जिनमें कुछ लोग अवैध रूप से रह रहे हैं उनसे आवास खाली करने को नोटिस जारी किए गए हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed