{"_id":"66d63d225fe85d3b16034054","slug":"kandela-taprana-bypass-will-be-operational-after-diwali-shamli-news-c-26-1-smrt1047-127370-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: कंडेला टपराना बाईपास दीपावली के बाद होगा चालू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: कंडेला टपराना बाईपास दीपावली के बाद होगा चालू
Tue, 03 Sep 2024 04:03 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 03 Sep 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
शामली। पानीपत-खटीमा और मेरठ-करनाल हाईवे को जोड़ने वाला कंडेला -टपराना बाईपास दीपावली बाद चालू हो जाएगा। निर्माण एजेंसी की ओर से कंडेला उपरिगामी पुल का सरियों का जाल बिछा दिया गया है। लिंटर डालने की तैयारियां पूरी कर ली गई है।
जिले के पानीपत-खटीमा और मेरठ-करनाल हाईवे को जोड़ने के लिए कंडेला- टपराना बाईपास प्रस्तावित है। पिछले दो साल से इस बाईपास का निर्माण युद्धस्तर पर चल रहा है। 84 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। कंडेला और कसरेखा खुर्द के उपरिगामी पुल का निर्माण नहीं होने से कार्य अधर में अटका हुआ था। कंडेला उपरिगामी पुल की ऊंचाई राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण नई दिल्ली की ओर से एक फुट ऊंचाई बढ़ने के आश्वासन के बाद पुल निर्माण कार्य शुरू की अनुमति दी गई थी। बाद में हिसार की कंस्ट्रक्शन कंपनी की ओर से जून माह में कंडेला पुल की ऊंचाई बढ़ाने का कार्य शुरू किया गया।
कंपनी की ओर से उपरिगामी पुल के लिए लोहे के सरियों का जाल बिछा दिया गया है। लिंटर डालने का कार्य की तैयारियां चल रही है। कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर घनश्याम सिंह ने बताया कि अगले डेढ़ माह बाद लिंटर खुल जाएगा। निर्माण कार्य पूरा हो जाने के बाद दीपावली के बाद कंडेला- टपराना बाईपास को चालू कर दिया जाएगा।