फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Kamlesh got first place in the competition

प्रतियोगिता में कमलेश ने पाया पहला स्थान

Wed, 05 Jan 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Kamlesh got first place in the competition
शामली। जनपद स्तरीय रसोइया पाक कला प्रतियोगिता 2021-22 आयोजित की गई। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अंबेहटा की कमलेश ने प्राप्त किया।
विज्ञापन

बुधवार को प्राथमिक विद्यालय बनत में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीडीओ शंभूनाथ तिवारी रहे। जिला समन्वयक जितेंद्र कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में जनपद के सभी विकास खंडों में मध्याह्न भोजन योजना अंतर्गत कार्यरत छह-छह 6-6 रसोइयों को कुल 30 रसोइया द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिन्होंने विभिन्न प्रकार के व्यंजन जैसे मिक्स वेज, आलू गोभी, मटर टमाटर की सब्जी, रोटी, तहारी, सलाद आदि बनाए गए। प्रथम स्थान पर ऊन ब्लाक के उच्च प्राथमिक विद्यालय अंबेहटा की कमलेश रही। द्वितीय स्थान पर शामली ब्लाक की प्राथमिक विद्यालय बनत नंबर एक की अमरेश और तृतीय स्थान पर कांधला ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय कनियान नंबर एक की अनीता रहीं।

निर्णायक मंडल में डीआईओएस सरदार सिंह, बीएसए गीता वर्मा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज तोमर, महामारी रोग विशेषज्ञ डॉ. शाइस्ता, राजकीय बालिका इंटर कालेज की प्रधानाचार्या अनुराधा राठी, गृह विज्ञान प्रवक्ता प्रनीता शिवाच, बीएसए कार्यालय के वित्त एवं लेखाधिकारी राजेंद्र कौशिक रहे। मौके पर जिला समन्वयक अमित कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर रोहिताश कुमार , शिक्षक खलील अहमद, नवीन कुमार, राजकुमार, सुनील कुमार, विपिन कुमार, मुन्ना आदि मौजूद रहे। पूर्ण रूप से अपना सहयोग प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed