फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Kamla Colony, Dayanand Nagar residents got relief

कमला कालोनी, दयानदं नगर वासियों को मिली राहत

Sun, 26 Apr 2020 10:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Kamla Colony, Dayanand Nagar residents got relief
शामली के तैमूरशाह नानूपुरा हॉटस्पॉट इलाके में खाद्य सामग्री देता युवक। - फोटो : SHAMLI
शामली। शहर की पॉश कमला कालोनी और दयानंद नगर वासियों के लिए राहत भरी खबर है। पिछले दिनों इन कालोनियों के जिन दो व्यापारियों को कोरोना संक्रमण के संदेह में क्वारंटीन कर नमूने जांच को भेजे गए थे। इन दोनों के नमूने जांच में नेगेटिव मिले हैं। जिसके बाद दोनों को घर भेज दिया गया है और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ 14 दिन का क्वारंटीन समय पूरा करने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन

शामली में 17 अप्रैल को असम के जमाती के संपर्क में आए युवक के सैंपल की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। उस युवक को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्वास्थ्य विभाग को जानकारी मिली थी कोरोना संक्रमित ये युवक शहर के मोहल्ला दयानंद नगर और कमला कालोनी में रहने वाले दो व्यापारियों के संपर्क में भी रहा है। ये उनके यहां माल आदि लाने ले जाने का काम करता है। चार दिन पहले 22 अप्रैल को स्वास्थ्य टीम ने दोनों व्यापारियों के साथ ही उनके परिवार के 24 सैंपल लेकर जांच को भेजे थे। इनमें एक 11 महीने की बच्ची भी थी। एहतियात के तौर पर दोनों व्यापारियों को निर्माणाधीन जिला अस्पताल में बनाए गए क्वारंटीन वार्ड में भर्ती कर लिया था। सीएमओ डॉ. संजय भटनागर ने बताया कि शनिवार देर रात जिले में अलग-अलग स्थानों से लिए गए 75 लोगों के सैंपल की सभी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इनमें शहर के दोनों व्यापारियों और उनके परिवार के सैंपल की रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है। रिपोर्ट नेगेटिव आने पर क्वारंटीन वार्ड से दोनों व्यापारियों को घर भेज दिया है। दोनों व्यापारियों को कम से कम 14 दिन तक होम क्वारंटीन में रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed